पौधों को कीटों से बचाती हैं ये तरह तरह की स्टिकी ट्रैप!

www.organicbazar.net

स्टिकी ट्रैप, पौधों को नुकसान पहुंचाने वाले कीटों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिये गार्डन में लगाई जाती हैं। 

 आज के समय बाजार में पीली, नीली, सफेद और भी तरह-तरह के रंगों की स्टिकी ट्रैप मिल जाती है। हर कीट किसी विशेष रंग की ओर आकर्षित होता है।

 ऐसे में आपको अपने गार्डन में किस प्रकार की स्टिकी ट्रैप का यूज़ करना है, इसकी जानकारी के लिए यह स्टोरी आपके बहुत काम का साबित होगा।

पीले रंग के स्टिकी ट्रैप या चिपचिपे जाल आम तौर पर सफ़ेद मक्खी, एफिड्स, थ्रिप्स जैसे उड़ने वाले कीड़ों को फंसाने के लिए उपयोग किए जाते हैं।

पीली स्टिकी ट्रैप

नीले चिपचिपे जाल का उपयोग उड़ने वाले कीड़ों को फंसाने के लिए भी किया जाता है, जो लीफहॉपर, ककड़ी बीटल और मक्खियों के लिए सबसे प्रभावी होते हैं।

नीली स्टिकी ट्रैप

फ्ली बीटल, बग कीट, रेड माईट, थ्रिप्स, अन्य उड़ने वाले और रस चूसने वाले कीटों के नियंत्रण के लिए सफेद रंग के स्टिकी ट्रैप का इस्तेमाल किया जाता है।

सफेद स्टिकी ट्रैप

काले रंग के चिपचिपे जाल का उपयोग घरेलू बगीचों में टमाटर पिनवॉर्म,व्हाइटफ्लाइज़, एफिड्स, फ्रूट फ्लाई, थ्रिप्स जैसे कीटों के लिए किया जाता है।

काले रंग का स्टिकी ट्रैप

रेड स्टिकी ट्रैप का उपयोग लीफहॉपर्स, स्पाइडर माइट्स, ब्रॉड माइट्स, गॉल मिज (gall midges) के नियंत्रण के लिए किया जाता है।

लाल स्टिकी ट्रैप

जो नारंगी रंग के चिपचिपे जाल होते हैं, उनका उपयोग गाजर मक्खी के नियंत्रण के लिए किया जाता है।

नारंगी स्टिकी ट्रैप