www.organicbazar.net

Mohinee Kushwaha

यह तरह-तरह की लेट्यूस उगाएं,  अपने होम गार्डन में

Arrow

लीफी वेजिटेबल लेट्यूस पौष्टिक और स्वादिष्ट सब्जियों में से एक है, जिसे कच्चा व पकाकर खाया जाता है। यदि आप गार्डन में तरह-तरह की लेट्यूस को उगाना चाहते हैं, तो जानें लेट्यूस की किस्मों के बारे में।

1. लेट्यूस लोलो रोसो (Lettuce Lollo Rosso)  2. रोमेन लेट्यूस (Romaine Lettuce)  3 .रेड रोस लेट्यूस (Red Rose Lettuce)  4. ग्रैंड रैपिड्स लेट्यूस (Grand Rapids Lettuce)  5. ओक लीफ लेट्यूस (Lettuce Oak Leaf Red)  6. बटरहेड लेट्यूस (Lettuce Butterhead Red)  7.आइसबर्ग लेट्यूस (Iceberg Lettuce)

 लेट्यूस की बेहतरीन किस्में:-

लेट्यूस लोलो रोसो (Lettuce Lollo Rosso):- लोलो रोसो लेट्यूस को आप अपने घर में उगा सकते हैं। इसके पत्ते टेढ़े-मेढ़े और घने होते हैं तथा स्वाद मिल्ड और मिठास वाला होता है।

रोमेन लेट्यूस (Romaine Lettuce):- रोमेन लेट्यूस में लंबी, क्रंची और तीखी स्वाद वाली पत्तियां होती हैं। लेट्यूस की यह किस्म अन्य किस्मों की तुलना में गर्म तापमान सहन कर सकती है।

रेड रोस लेट्यूस (Red Rose Lettuce):- लेट्यूस रेड रोज़ में लाल पत्तियों के बड़े समूह होते हैं। यह पत्तियां स्मूथ, ताज़ा, कुरकुरी और हल्के स्वाद वाली होती हैं। लेट्यूस की यह किस्म आंशिक छाया में ग्रोथ करती है।

होम गार्डन के लिए लेट्यूस की बेहतरीन किस्में:-

ग्रैंड रैपिड्स लेट्यूस (Grand Rapids Lettuce):-

ग्रैंड रैपिड्स लेट्यूस एक सॉफ्ट हरी पत्ती वाली किस्म है, जो तेजी से बढ़ती है यह ठंडे तापमान और प्रतिदिन 6 घंटे की धूप में अच्छी ग्रोथ करती है।

ओक लीफ लेट्यूस (Lettuce Oak Leaf Red):-

लेट्यूस ओक लीफ की पत्तियां ओक के पत्ते के आकार की होती हैं, जो रोसेट पैटर्न में बढ़ती हैं। इससे सलाद तथा अन्य डिशों में एक डिफरेंट स्वाद मिलता है। 

बटरहेड लेट्यूस (Butterhead Lettuce):-  बटरहेड लेट्यूस अपनी सॉफ्ट और हल्के स्वाद के लिए जाना जाता है, इन पत्तियों का इस्तेमाल सलाद या सैंडविच में किया जाता है।

अगर आपको इस स्टोरी में दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो स्टोरी को शेयर जरुर करें एवं गार्डनिंग प्रोडक्ट्स को ऑनलाइन खरीदने के लिए भारत की बेस्ट गार्डनिंग प्रोडक्ट्स ई-कॉमर्स प्लेटफार्म OrganicBazar.Net को विजिट जरुर करें।