www.organicbazar.net

Om Thakur

कम समय में उगने वाले टॉप-10 फल देने वाले पेड़ !

स्वस्थ और ताजे फल हर किसी को पसंद होते हैं। अगर आप रोजाना ताजे फलों का सेवन करते हैं तो आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे।

अगर आप भी फल खाने के शौकीन हैं और अपने घर में फलों के पेड़ों को लगाना चाहते हैं तो इस स्टोरी में आज हम आपको बताएँगे टॉप 10 फल देने वाले पौधों के विषय में, जो कम समय में तेजी से ग्रो हो जातें हैं ! 

पपीता (Papaya)

पपीता एक ऐसा फल है जिसे आप बड़ी ही आसानी से बीजों की मदद से लगा सकते हैं। बहुत से लोग अपने घर में पपीते के पेड़ को लगाना बेहद पसंद करते हैं,  क्योंकि पपीते के पौधे बहुत ही आसानी से और जल्दी बड़े हो जाते हैं।

नींबू (Lemon)

नींबू का उपयोग तो हर घर में खाने या अचार बनाने में किया जाता है। इसे बीजों की मदद से बड़ी ही आसानी से उगाया जा सकता है और इसे बड़ा होने में अधिक समय भी नहीं लगता।

अंजीर (Fig Tree)

अंजीर के पेड़ को आप बीजों की मदद से गमले या ग्रो बैग की मिट्टी में आसानी से लगा सकते हैं और यह पौधा आपको 2-3 वर्षों में फल देने लगता हैं। अंजीर के फल हमारे लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, क्योंकि इसमें आयरन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं।

अमरूद (Guava)

गमले या गार्डन की मिट्टी में लगाये गये अमरूद के पौधे फल देने में 2 से 6 साल का समय लगा सकते हैं। अगर आप अमरूद का पौधा ग्राफ्टिंग या कटिंग के माध्यम से लगाते हैं, तो यह बहुत जल्द आपको फल देने लगता है।

नाशपाती (Pear Plant)

नाशपाती एक ऐसा पौधा है जिसे आप बीजों की मदद से गमले या ग्रो बैग की मिट्टी में आसानी से उगा सकते हैं। 

किन्नू या कीनू (Tangerine)

कीनू या किन्नू  के फल खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं। इसके पेड़ को आप अपने गार्डन में बीजों से लगा सकते हैं। आपको बता दें कि, इसके फल में विटामिन C एवं शर्करा अधिक मात्रा में पाई जाती है।

एवोकैडो (Avocado)

एवोकैडो के पौधे को आप बीज से अपने टेरिस गार्डन की मिट्टी में लगा सकते हैं। मिट्टी में बीज लगाने से पहले बीजों को अंकुरित करके छोटे-छोटे पौधे तैयार कर लें और अब तैयार किए हुए पौधों को गमले या ग्रो बैग में लगा दें। मिट्टी में पौधे लगाने के बाद इसे रोजाना पानी देते रहें।

सेब (Apple)

सेब भी एक ऐसा पौधा है जिसे बीज या कटिंग से लगाया जा सकता है लेकिन बीज से उगाने में इसे 8 से 10 साल तक का समय लग सकता है। अतः इसे तैयार किए हुए पौधों से उगाना सही रहेगा।

संतरे (Orange)

संतरे के पेड़ को भी आप बीजों के माध्यम से मिट्टी में लगा सकते हैं। संतरा के बीजों को सीधे मिट्टी में लगाने से पहले आप इन्हें अंकुरित कर लें। अंकुरित करने के बाद आप इसके बीज को गमले की मिट्टी में लगा सकते हैं। यदि आप जल्दी फल प्राप्त करना चाहते हैं, तो नर्सरी से ग्राफ्ट पौधा लेकर लगाएं।

सीताफल (Sugar Apple)

सीताफल खाने में अच्छे और स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्व जैसे विटामिन सी, मैंगनीज, आयरन और पोटैशियम से भरपूर होते हैं। आप इसको बीजों की मदद से लगा सकते हैं।