टेरिस गार्डन के लिए शेड नेट के उपयोग और फायदे

Green Handbag

Om Thakur

www.organicbazar.net

LAB

गर्मियों के आते ही अधिकतर गार्डनर्स को चिंता सताने लगती है कि, वे अपने टेरिस गार्डन या आउटडोर लगाये हुए पौधों को अधिक गरम वातावरण व तेज चिलचिलाती धूप से कैसे बचाएं।

शेड नेट क्या है ?

शेड नेट प्लास्टिक धागे से बना एक जालीदार नेट होता है जो कि, आपके पौधों को तेज धूप, अधिक गर्मी, बरसात या अन्य किसी विपरीत मौसम से सुरक्षित रखता है। 

शेड नेट का उपयोग

आप पौधों को अधिक गर्मी व धूप से बचाने के लिए शेड नेट का उपयोग कर सकते हैं।

शेड नेट के नीचे उगने वाले पौधे अपेक्षाकृत स्वस्थ पाये जाते हैं।

पौधों की कीटों से सुरक्षा करता है।

आंधी, बारिश, ओले और पाले जैसे प्राकृतिक प्रकोप से शेड नेट पौधों को बचाता है।

शेड नेट कब लगाया जा सकता है?

आप अपने टेरिस गार्डन या आउटडोर लगे पौधों के चारों ओर पौधों की जरुरत के अनुसार, अधिक गर्मी, ठंड व बरसात के मौसम में शेड नेट लगा सकते हैं। ऑनलाइन शेड नेट खरीदने के नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें ।

शेड नेट लगाने के फायदे !

शेड नेट आपके पौधों की ग्रोथ में सहायक होने के साथ-साथ, इसके अन्य फायदे भी होते हैं।

 यह पौधों को सूर्य की पराबैंगनी किरणों से बचाता है।

शेड नेट गर्मी के मौसम में पौधों की उपज बढ़ाने में सहायक होता है।

शेड नेट गमले या ग्रो बैग की मिट्टी में नमी बनाए रखने में सहायक होता है।

शेड नेट के प्रकार

हरा x हरा मिक्स शेड नेट-

व्हाइट x ब्लैक मिक्स शेड नेट -

हरा x काला मिक्स शेड नेट-

ब्लैक x ब्लैक मिक्स शेड नेट -

ये सूर्य से निकलने वाली हानिकारक पराबैंगनी किरणों को रोकता है। यह अंगूर को छाया देने व सुखाने के लिए बेस्ट  है।

यह पौधों में प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया को बढ़ाता है, जिससे सजावटी पौधों में बेहतर पर्णसमूह का विकास होता है।

यह शेडनेट सूर्य प्रकाश को अवशोषित करके इसे फैलाता है। इस शेड नेट का उपयोग सबसे ज्यादा नर्सरी में किया जाता है।

इस शेड नेट का उपयोग मुख्य रूप से जरबेरा, एंथुरियम आदि फूलों के विकास के लिए किया जाता है