www.organicbazar.net

Om Thakur

प्लांट ग्रोथ प्रमोटर फर्टिलाइजर से बढाएं पौधों की ग्रोथ !

होम गार्डन में लगे हुए पौधों की गुणवत्ता में सुधार करने तथा पौधे की ग्रोथ के साथ-साथ फलों व फूलों के उत्पादन में वृद्धि के लिए पौधों को उन हार्मोन्स की आवश्यकता होती है, जो इनकी ग्रोथ को बढ़ा सके।

लेकिन ये हार्मोन्स पौधों को पूर्ण रूप से प्राकृतिक तरीके से नहीं मिल पाते, जिसके कारण पौधों की ग्रोथ में रुकावट आना, पत्तियों का गिरना, फलों व फूलों का उत्पादन सही से न होना इत्यादि समस्याएं होने लगती हैं।

इन सभी समस्याओं से बचने के लिए पौधों में प्लांट ग्रोथ प्रमोटर का उपयोग किया जाना चाहिए, जिसे विशेष रूप से पौधों की प्राकृतिक शारीरिक क्रियाओं को नुकसान पहुंचाए बिना, पौधों की ग्रोथ व उपज में तेजी लाने के लिए तैयार किया गया है। आईये जानते हैं पौधों कि ग्रोथ बढ़ाने वाले पी.जी.पी. फ़र्टिलाइज़र के विषय में:

प्लांट ग्रोथ प्रमोटर उर्वरक क्या है?

प्लांट ग्रोथ प्रमोटर उर्वरक एक ऑर्गेनिक लिक्विड फर्टिलाइजर है, जिसे प्राकृतिक अर्क जैसे- समुद्री शैवाल में पाए जाने वाले हार्मोन्स व एंजाइम तथा ह्यूमिक एसिड और अमीनो एसिड इत्यादि को मिलाकर तैयार किया जाता है। 

आर्गेनिक प्लांट ग्रोथ प्रमोटर के संघटक

ह्यूमिक एसिड (humic acid) – 12 %

अमीनो एसिड (amino acid) – 4 %

फुलविक एसिड (fulvic acid) – 4 %

समुद्री शैवाल (see weed) – 4 %

फिलर्स (fillers) और अन्य – 76 %

PGP फर्टिलाइजर पौधे की ग्रोथ को बढ़ावा देने वाले समुद्री शैवाल के अर्क, ह्यूमिक एसिड और अमीनो एसिड इत्यादि से मिलकर बना होता है, जो पौधों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए सहायक होते हैं, आर्गेनिक प्लांट ग्रोथ प्रमोटर के संघटक निम्न हैं,

PGP का उपयोग कब करना चाहिए?

ऑर्गेनिक प्लांट ग्रोथ प्रमोटर फर्टिलाइजर का उपयोग पौधों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है, होम गार्डन में आप निम्न समय पर इसका उपयोग कर सकते हैं:

PGP उर्वरक को बीज बोते समय या विभिन्न फल, फूल और सब्जियों वाले पौधों को प्रत्यारोपित करने से पहले मिट्टी तैयार करते समय मिला सकते हैं।

पौधे के विकास की स्थिति में आप पी.जी.पी. लिक्विड फर्टिलाइजर का उपयोग कर सकते हैं।

पौधों की तेजी से ग्रोथ बढ़ाने के लिए फल, फूल आने पर आप इस उर्वरक का उपयोग कर सकते हैं।

PGP फर्टिलाइजर का उपयोग कैसे करें?

ऑर्गेनिक प्लांट ग्रोथ प्रमोटर सभी इनडोर और आउटडोर पॉटेड पौधों के लिए उपयोगी है। होम गार्डन के गमले में लगे पौधों के लिए पी जी पी लिक्विड फर्टिलाइजर का उपयोग आप आगे दिए गए  2 तरीकों से कर सकते हैं:

आप पौधे की जड़ों पर लिक्विड फर्टिलाइजर के रूप में प्लांट ग्रोथ प्रमोटर का उपयोग कर सकते हैं, पी जी पी लिक्विड फर्टिलाइजर का उपयोग जड़ों पर करने से इसमें उपस्थित ऑक्सिन हार्मोन जड़ कोशिकाओं के कोशिका विभाजन को उत्तेजित करता है, जिसके परिणामस्वरूप अधिक जड़ें विकसित होती हैं, तथा पौधों की ग्रोथ में तेजी आती है।

आप गमले में लगे हुए पौधों की पत्तियों पर स्प्रे के रूप में भी पी.जी.पी. लिक्विड फर्टिलाइजर का उपयोग कर सकते हैं, जिससे अधिक विकसित पत्तियों तथा कलियों के उत्पादन को प्रोत्साहन मिलता है।

PGP उपयोग करने के टिप्स?

लिक्विड फर्टिलाइजर को पानी में मिलाने से पहले बोतल को अच्छी तरह हिलाएं।

प्रति लीटर पानी में 2-3 मिली प्लांट ग्रोथ प्रमोटर लिक्विड फर्टिलाइजर मिलाएं।

तैयार मिश्रण को हाई प्रेशर स्प्रे पम्प या अन्य गार्डनिंग टूल्स के उपयोग से अपने पौधे पर या पौधे लगे हुए गमले की मिट्टी के आस-पास समान रूप से स्प्रे करें।

# बेहतर परिणाम पाने तथा पौधों की ग्रोथ तेजी से बढ़ाने के लिए हर 10-15 दिन में इस प्रक्रिया को दोहराएं।

प्लांट ग्रोथ प्रमोटर लिक्विड के फायदे!

PGP उर्वरक पौधों में लगने वाले कीटों और बीमारियों के खिलाफ प्रतिरोध विकसित करता है।

मिट्टी से पोषक तत्वों की अवशोषण क्षमता तथा जड़ वृद्धि को बढ़ाता है।

पौधों में हार्मोन सिस्टम को मजबूत कर पौधों को पुनर्जीवित करता है।

गमले या गार्डन की मिट्टी में लगे पौधों को तनाव की स्थिति का सामना करने में सहायता प्रदान करता है।

पौधों को विपरीत मौसम के प्रभाव से बचाकर उनके स्वास्थ्य को बनाए रखता है।

फूल तथा पत्तियों को गिरने से रोकता है।

बीज अंकुरण प्रक्रिया की गति को बढ़ाता है और जड़ विकास में मदद करता है।