www.organicbazar.net

Om Thakur

लाल भाजी (लाल अमरंथ) गमले में कैसे उगाएं?

लाल भाजी (रेड अमरंथ) एक पत्तेदार सब्जी है, जिसे पालक की तरह पकाया और खाया जाता है। यह मुख्य रूप से गर्मी के मौसम में उगाई जाने वाली सब्जी है, लेकिन भारत में इसे साल भर किसी भी मौसम में उगाया जा सकता है।

लाल भाजी को अपने घर पर गमले या ग्रो बैग में उगाने से संबंधित जानकारी इस स्टोरी में दी गई है। आइये जानते हैं रेड अमरंथ अर्थात लाल भाजी को गमले में कैसे उगाएं?

लाल भाजी उगाने की सामग्री !

उत्तम किस्म के बीज

गमला या ग्रो बैग 

आर्गेनिक खाद 

पानी 

मिट्टी 

गमला या ग्रो बैग में मिट्टी लें

आप लाल भाजी के लिए 18x6, 24x6, 24x9, 24x12 इंच या 4F X 2F X 1F, 3F X 3F X 1F रेक्टेंगल ग्रो बैग या अपनी सुविधा के अनुसार बड़े गमले या ग्रो बैग को चुन सकते हैं। गमले में उपयोगी मिट्टी भर कर, आप इस मिट्टी में नमी के लिए पानी का छिडकाव करें।

लाल भाजी के बीज

लाल भाजी के उत्तम किस्म के बीजों का उपयोग करें। आप ग्रो बैग का 3/4 हिस्सा तैयार किये हुए मिट्टी से भर लें। अब इस मिट्टी के ऊपर लाल भाजी के बीजों को बिखेर दें तथा हल्की मिट्टी से ढक दें एवं मिट्टी में उचित मात्रा में पानी का छिड़काव करें, जिससे मिट्टी में नमी बनी रहे।

अंकुरण

बीज को अंकुरित होने में बुवाई से लगभग 4 से 10 दिन का समय लग सकता है।

लाल भाजी उगाने के लिए पानी

लाल भाजी (Red Amaranth) के पौधे को गर्मियों के समय प्रतिदिन पानी दें, ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे। वैसे तो इन पौधों को ज्यादा पानी की जरुरत नहीं होती है, लेकिन आप पौधा लगे हुए गमले या ग्रो बैग की मिट्टी में नमी बनाए रखें।

लाल भाजी के लिए खाद

आप लाल अमरंथ की उपज बढ़ाने के लिए गमले या ग्रो बैग की मिट्टी में आर्गेनिक फ़र्टिलाइज़र जैसे- गोबर खाद, मस्टर्ड केक और नीम केक का उपयोग कर सकते हैं। 

उचित धूप

लाल भाजी या लाल अमरंथ पूर्ण सूर्य प्रकाश में अच्छी तरह से विकसित होती है, इसलिए आप पौधे लगे गमले या ग्रो बैग को ऐसे स्थान पर रखें, जहां कम से कम 6 से 8 घंटे की धूप प्राप्त हो सके।

कीट और रोग

लाल भाजी के पौधे को बहुत से कीट और रोग प्रभावित करते हैं। लाल अमरंथ को प्रभावित करने वाले कीट जैसे एफिड्स, छोटे कीड़ें, कैटरपिलर और रोगों से बचाने के लिए, आप पौधों पर नीम तेल का स्प्रे कर सकते हैं।

हार्वेस्ट टाइम

लाल भाजी की पत्तियों को बुआई से लगभग 30 से 35 दिनों के बाद काटा जा सकता है। सब्जी के रूप में उपयोग करने के लिए इसकी कटाई आप पालक की तरह कर सकते हैं। लगभग 2 महीनों तक आपको लाल भाजी तोड़ने को मिलती रहती है।