ये हैं 10 गर्मियों में उगाए जाने वाले फल!

www.organicbazar.net

गर्मियों के मौसम में हर कोई तरोताजा रहना चाहता है और ऐसे में हमे ताजे ठंडे फल या उनका जूस मिल जाए तो इस मौसम का मजा ही कुछ और होता है।

आम गर्मियों में उगाया जाने वाला एक फल है जिसकी अल्फांसो, केसर और लंगड़ा जैसी किसमें भारत में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। 

आम

अमरूद हर किसी का पसंदिता फल है जिसे आप अपने घर पर गमले में भी उगा सकते हैं। बता दें कि गुलाबी और सफेद दोनों किस्मों के अमरुद भारतीय जलवायु में अच्छी तरह उगते हैं।

अमरूद

पपीता का पौधा बहुत तेजी से बढ़ता है और गर्मियों के मौसम में खूब फल देता है। इसलिए पपीता का नाम गर्मी में फल देने वाले पौधे की सूची में शामिल है।

पपीता

तरबूज़ भी गर्मी में फल देने वाले पौधे की सूची में आता है। आपको बता दें कि तरबूज़ को पनपने के लिए गर्म तापमान की आवश्यकता होती है।

तरबूज

तरबूज की तरह खरबूज भी गर्मी में उगने वाले फल हैं जिन्हें गर्म मौसम और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी पसंद है। 

खरबूजा

अनार को भी गर्मियों में फल देने वाले पौधे कहें तो यह गलत नहीं होगा। अनार एक ऐसा फ्रूट प्लांट है जो कि एक बार सही तरह से लग जाने के बाद सूखा-सहिष्णु होता है।

अनार

नींबू भी गर्मियों में उगने वाले फल हैं जो कि गर्म जलवायु में पनपते हैं। इन्हें उगने के लिए अच्छी जल निकासी मिट्टी और धूप वाली जगह चाहिए होती है।

नींबू

कटहल भी गर्मियों में उगने वाला फल है जिसे उष्णकटिबंधीय जलवायु पसंद होती है। आप कटहल को गमले या ग्रो बैग में भी आसानी से उगा सकते हैं।

कटहल

केले को भी गर्मी में फल देने वाले पौधे की सूची में शामिल किया गया है। क्योंकि केले भी उष्णकटिबंधीय जलवायु में पनपते हैं।

केला

खीरे भी गर्मी में उगने वाला फल हैं जिन्हें आप अपने घर में गमलों में भी लगा सकते हैं। खीरे को उगने के लिए गर्म तापमान और भरपूर धूप की आवश्यकता होती है।

खीरा