www.organicbazar.net

Om Thakur

होम गार्डनिंग के लिए बेस्ट गमले और उनके प्रकार !

घर पर कम जगह में पौधे लगाना एक चुनौती हो सकती है, लेकिन कंटेनर गार्डनिंग के साथ इसे आसानी से किया जा सकता है, जिसके लिए आप विभिन्न प्रकार के गमलों का उपयोग कर सकते हैं।

घर पर इनडोर या आउटडोर गार्डन में पौधे ग्रो करने के लिए विभिन्न प्रकार के कंटेनरों अर्थात गमलों का उपयोग किया जाता है, जिनमें से कुछ प्रमुख गार्डनिंग पॉट्स या गमले आगे बताये जा रहे हैं।

ग्रो बैग्स  (Grow Bags)

वर्तमान समय में कंटेनर गार्डनिंग के लिए ग्रो बैग का महत्त्व काफी बढ़ गया हैं, जिनमें आप अपने पसंदीदा प्लांट्स लगा सकते हैं। ये ग्रो बैग्स विभिन्न प्रकार एवं आकार में आते हैं, जो टेरेस या आउटडोर गार्डन में लगभग सभी प्रकार के फल,फूल, सब्जियां या अन्य पौधे लगाने के लिए आदर्श हैं।

थर्मोफोर्म पॉट्स (Thermoform Pots)

थर्मोफॉर्म पॉट्स का उपयोग बालकनी, टेरेस या इनडोर प्लांटिंग के लिए कर सकते हैं। इन गमलों का टेराकोटा रंग, थर्मोफॉर्म पॉट को घर की सजावट के लिए सबसे बेस्ट गमला बनाता है। थर्मोफॉर्म पॉट अलग-अलग आकार में उपलब्ध हैं।

प्लास्टिक पॉट्स (Plastic Pots)

घर पर इनडोर पौधे लगाने के लिए प्लास्टिक के गमले एक अच्छा विकल्प होता है, जो विभिन्न आकारों और रंगों में उपलब्ध होते हैं और यह गमले अन्य दूसरों की तुलना में अधिक आकर्षक भी होते हैं।

हैंगिंग पॉट्स (Hanging Pots)

बालकनी या घर के अन्दर डेकोरेटिव प्लांट्स या फूल वाले छोटे पौधे लगाने के लिए हैंगिंग पॉट सबसे अच्छा विकल्प है। घर के बाहर भी हैंगिंग पॉट में लटकती हुई फूल की बेलाएं एक अच्छा नजारा होता है।

कॉयर पॉट्स (Coir Pots)

अधिकांश गार्डनर्स इकोफ्रेंडली गार्डनिंग को ध्यान में रखते हुए कॉयर पॉट्स का उपयोग करने लगे हैं। नारियल की भूसी (कॉयर) से बने ये गमले पर्यावरण के अनुकूल और बायोडिग्रेडेबल हैं जो विभिन्न आकारों में आते हैं। ये पॉट्स डायरेक्ट मेथड से उगाए जाने वाले पौधों की इनडोर प्लांटिंग के लिए बेस्ट होते हैं।

वुडी पॉट्स (Woody Pots)

आजकल लकड़ी के गमलों का निर्माण घर के डेकोरेशन के लिए छोटे फ्लावर प्लांट्स या अन्य हाउसप्लांट्स को लगाने के लिए किया जा रहा है। देवदार या रेडवुड जैसी लकड़ी से तैयार गमले लम्बे समय तक चल सकते हैं।

अगर आपको इस स्टोरी में दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो स्टोरी को शेयर जरुर करें एवं गार्डनिंग प्रोडक्ट्स को ऑनलाइन खरीदने के लिए भारत का बेस्ट गार्डनिंग प्रोडक्ट्स ई-कॉमर्स प्लेटफार्म OrganicBazar.Net को विजिट जरुर करें।