www.organicbazar.net

Om Thakur

कददू की विभिन्न ग्रोइंग स्टेज के लिए बेस्ट आर्गेनिक खाद !

कददू में खाद का प्रयोग उचित पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए किया जाता है, जिससे पौधे का समग्र विकास हो सके। ऑर्गेनिक सब्जियां उगाने और पौधों के अच्छे विकास के लिए जैविक खाद अर्थात ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर का उपयोग किया जाता है।

कददू  के लिए बेस्ट उर्वरक 

कददू की डिफरेंट ग्रोइंग स्टेज के लिए आप गोबर खाद, नीम केक, मस्टर्ड केक, वर्मी कम्पोस्ट, PGP खाद, PROM खाद, आर्गेनिक पोटाश एवं बोनमील जैंसी जैविक खाद का प्रयोग कर सकते हैं।

खाद का प्रयोग कब करें?

मिटटी तैयार करते समय !

बीज जर्मीनेट होने के बाद !

बेल की ग्रोथ के लिए !

फ्लावरिंग के समय !

मिटटी तैयार करते समय खाद !

कददू  के बीज बोने से पहले मिटटी तैयार की जाती है, इसके लिए आप 50% मिटटी, 40% गोबर खाद एवं 10% मस्टर्ड केक का उपयोग का उपयोग कर सकते हैं।

सीड जर्मीनेशन के बाद फ़र्टिलाइज़र !

कद्दू के बीज अंकुरित होने के बाद, बेल की ग्रोथ में तेज़ी लाने के लिए आर्गेनिक प्लांट ग्रोथ प्रमोटर या PGP लिक्विड खाद का प्रयोग कर सकते हैं। यह आर्गेनिक फ़र्टिलाइज़र बेल की ग्रोथ में काफी तेज़ गति लाता है।

बेल की ग्रोथ के लिए खाद

कददू की बेल के विकास के लिए नाइट्रोजन रिच आर्गेनिक फ़र्टिलाइज़र अच्छा होता हैं। इसके लिए आप वर्मी कम्पोस्ट का प्रयोग कर सकते हैं।

फ्लावरिंग के समय खाद !

कददू की बेल में जब फूल और फल आने लगें तब आपको फास्फोरस रिच आर्गेनिक फ़र्टिलाइज़र  का यूज़ करना चाहिए। इसके लिए आप आर्गेनिक पोटाश और प्रोम फ़र्टिलाइज़र के मिश्रण का प्रयोग कर सकते हैं। इससे कददू की बम्पर पैदावार होती है।