www.organicbazar.net

Om Thakur

चेरविल हर्बल प्लांट की ग्रोथ के लिए बेस्ट आर्गेनिक फ़र्टिलाइज़र !

चेरविल हर्ब को चर्विल, चेर्विल, केरविल तथा चेरुविल इत्यादि अनेक नाम से जाना जाता है। अजमोद के समान दिखाई देने के कारण चेरविल­­­­ (चेवील) को फ्रेंच पार्सले भी कहा जाता है। पत्तेदार हर्बल प्लांट चेवील नाइट्रोजन युक्त जैविक खाद पसंद करते हैं, इसलिए चेवील के पौधों को पोषक तत्व देने के लिए जैविक खाद, वर्मी कम्पोस्ट तथा प्रोम खाद इत्यादि का उपयोग करना चाहिए।

खाद कब दें?

 इंडोर लगे हुए चेरविल हर्बल प्लांट की अच्छी ग्रोथ के लिए आर्गेनिक फ़र्टिलाइज़र देना अच्छा होता है। इस पौधे को खाद आवश्यकतानुसार मिट्टी तैयार करते समय, अंकुरण होने के बाद एवं प्लांट ग्रोथ के समय पर दे सकते हैं। आप हर 20 से 25 दिन के अन्तराल से पौधे को जैविक खाद दे सकते हैं।

खाद कैसे दें?

चेरविल के पौधों को प्रायः कम मात्रा में उर्वरक की जरुरत होती है। किन्तु हर्ब की अच्छी ग्रोथ के लिए आप खाद अंकुरण के बाद जब पौधा 15 से 20 दिन का हो जाये तब आप लिक्विड के फॉर्म में और जब पौधा बड़ा हो जाये तब सॉलिड फॉर्म या फोलियर स्प्रे के रूप में आर्गेनिक खाद दे सकते हैं।

ग्रोइंग स्टेज के अनुसार खाद

मिटटी तैयार करते समय

बीज जर्मीनेट होने के बाद

पौधे की ग्रोथ के लिए

चेरविल­­­­ या चेवील हर्बल प्लांट की निम्न ग्रोइंग स्टेज पर आर्गेनिक फ़र्टिलाइज़र देना चाहिए:

मिटटी तैयार करते समय खाद

चेरविल के बीज बोने से पहले मिटटी तैयार की जाती है, इसके लिए 50% मिटटी, 30% गोबर खाद, 10% रेत एवं 10% नीम केक का उपयोग करें।

सीड जर्मीनेशन के बाद फ़र्टिलाइज़र !

चेरविल के बीज अंकुरित होने के बाद, जब हर्ब प्लांट 3 से 4 इंच का हो जाये तब आप प्लांट ग्रोथ प्रमोटर (PGP) लिक्विड फ़र्टिलाइज़र का प्रयोग कर सकते हैं।

ग्रोथ के लिए खाद

चेरविल प्लांट की ग्रोथ के लिए नाइट्रोजन रिच आर्गेनिक फ़र्टिलाइज़र अच्छा होता हैं। इसके लिए आप आर्गेनिक वर्मी कम्पोस्ट या मस्टर्ड केक फ़र्टिलाइज़र का प्रयोग कर सकते हैं।

खाद देते समय सावधानियां

सीड जर्मीनेशन के समय खाद न दें।

खाद देते समय हैण्ड ग्लव्स का उपयोग जरुर करें।

दोपहर या धूप में खाद न दें।

हार्वेस्टिंग के 15 दिन पहले खाद देना बंद कर दें।

अगर आपको इस स्टोरी में दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो स्टोरी को शेयर जरुर करें एवं गार्डनिंग प्रोडक्ट्स को ऑनलाइन खरीदने के लिए भारत का बेस्ट गार्डनिंग प्रोडक्ट्स ई-कॉमर्स प्लेटफार्म OrganicBazar.Net को विजिट जरुर करें।