पूरी गर्मियों में खिलने वाले यह खूबसूरत फूल बढ़ाएंगे आपके घर की शान!

www.organicbazar.net

गर्मियों के समय पेड़-पौधों को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। वहीं दूसरी ओर कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें, गर्मियों का मौसम पसंद होता है।

सभी को रंग-बिरंगे फूल पसंद होते हैं। हम चाहे कहीं भी हों, आस-पास के रंग-बिरंगे फूल हमारा ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर ही लेते हैं।

यदि आप अद्भुत फूलों के बारे में जानने में रुचि रखते हैं, तो हमने इसे कवर कर लिया है।

आप गमले या ग्रो बैग में गेंदा के पौधों को आसानी से उगा सकते हैं। ये पौधे अधिक धूप में भी तेजी से बढ़ते हैं।

गेंदा – Marigold

गुलाब का पौधा कम देखभाल में भी आपको अच्छे फूल प्रदान कर सकता है, यह फूल सभी को बहुत पसंद होता है।

गुलाब – Rose

यह फूल तब तक खिलता है, जब तक सूर्य की रोशनी इस पर पड़ती रहती है। सूरजमुखी के फूल दिन के वक्त खिलते हैं और रात को मुरझा जाते हैं।

सूरजमुखी – Sunflower

यह एक झाड़ीनुमा छोटे आकार का पौधा है। इसमें पांच पंखुड़ियों वाला पुष्प श्वेत, गुलाबी, जामुनी आदि रंगों में खिलता है।

सदाबहार – Sadabahar plan

गुलबहार का फूल सफेद और गुलाबी रंगो में सबसे ज्यादा पाया जाता है। यह अपनी सफेद पंखुड़ियों को एक पीले केंद्र के साथ जोड़े रखता है।

गुलबहार – Daisy

जवाकुसुम के नाम से पहचाने जाने वाला गुड़हल (Hibiscus Flower) दिखने में बेहद खूबसूरत और औषधीय गुणों से भरपूर है।

गुड़हल – Hibiscus

आडहेलिया घरों की सजावट और गार्डन की सुन्दरता बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है। इसे आप गर्मियों के मौसम में भी उगा सकते हैं।

डहेलिया – Dahlia