www.organicbazar.net

By Mohinee Kushwaha

कंद और बल्ब से 

टॉप 10 सब्जियां

लगाई जाती हैं यह

सब्जियों को बीज, बल्ब, कंद या स्क्रैप सभी से उगा सकते हैं, लेकिन कंद या बल्ब से उगाई जाने वाली सब्जियां तेजी से ग्रोथ करती हैं। आइए जानते हैं- कंद या बल्ब से उगने वाली सब्जियों के बारे में:-

आलू (Potato)

आलू को स्प्रिंग सीजन में लगाया जाता है। इसके आंख या अंकुर वाले हिस्से ऊपर की ओर रखते हुए लगभग 4 से 6 इंच गहराई में  लगाएं।

शकरकंद (Sweet Potato)

शकरकंद को उगने के लिए गर्म तापमान की आवश्यकता होती है। शकरकंद की स्लिप्स के नोड्स को मिट्टी में दबाते हुए लगाएं और ग्रोइंग सीजन के दौरान लगातार नमी प्रदान करें।

अदरक (Ginger)

अदरक उगाने के लिए इसके प्रकंद की कलियों को ऊपर की ओर रखते हुए 2 से 4 इंच गहराई और 8 से 12 इंच दूरी पर लगाएं।

लहसुन (Garlic)

लहसुन के बल्ब को अलग-अलग कलियों में तोड़ लें और नुकीले सिरे को ऊपर की ओर रखते हुए उन्हें लगभग 2 इंच गहराई और 6 इंच की दूरी पर लगाएं। 

प्याज (Onion)

प्याज बल्ब और बीज दोनों से लगाई जाने वाली सब्जी है इसके बल्ब को वसंत, गर्मियों और फॉल सीजन सभी मौसम में लगाया जा सकता है।

अरबी (Taro)

अरबी के कंद को मिट्टी में लगभग 4 से 6 इंच गहराई और 1 से 2 फीट की दूरी पर लगाएं। यह गीली मिट्टी में अच्छी ग्रोथ करती है।

हल्दी (Turmeric)

हल्दी के प्रकंद को वसंत या गर्मी के मौसम में लगाया जाता है। इसे लगभग 2 से 4 इंच गहराई और 12 से 18 इंच की दूरी पर लगाएं।

रतालू (Yams)

रतालू गर्म मौसम में अच्छी ग्रोथ करते हैं। रतालू के कंद या स्लिप्स को गमले की मिट्टी में लगभग 4 से 6 इंच गहराई और 1 से 2 फीट की दूरी पर लगाएं।

शैलोट्स (Shallots)

शैलोट्स प्याज की एक वैरायटी है, शैलोट्स के बल्ब को लगभग 9 इंच गहराई वाले गमले में और 4 से 6 इंच की दूरी पर लगाया जाता है।

जिमीकंद या सूरन (Jimikand)

जिमीकंद, जिसे सूरन और एलिफेंट फुट यम (Elephant Foot Yam) भी कहा जाता है। अन्य सब्जियों की अपेक्षा जिमीकंद को अधिक गहराई पर लगाया जाता है। 

अगर आपको इस स्टोरी में दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो स्टोरी को शेयर जरुर करें एवं गार्डनिंग प्रोडक्ट्स को ऑनलाइन खरीदने के लिए भारत का बेस्ट गार्डनिंग प्रोडक्ट्स ई-कॉमर्स प्लेटफार्म OrganicBazar.Net को विजिट जरुर करें।