www.organicbazar.net

Om Thakur

ये सजावटी पत्तेदार पौधे आपके होम गार्डन को खूबसूरत बना देंगे !

अगर आप अपने घर के अन्दर या आउटडोर गार्डन में सुन्दर रंग-बिरंगी पत्तियों वाले पौधे लगाने के बारे में सोच रहें हैं, तो  आप कुछ ऐसे पत्तेदार पौधों को अपने आउटडोर गार्डन में या इनडोर गमलों में उगा सकते हैं, जो लम्बे समय तक हरे-भरे रहते हैं। तो आईये जानते हैं इन पौधों के बारे में:

कोरल बेल्स प्लांट

कंटेनर गार्डनिंग के दौरान गमलों में सजावट के लिए लगाए जाने वाले पत्तेदार पौधों में कोरल बेल्स प्लांट शामिल है, इसकी किस्मों के अनुसार इसकी पत्तियां हरे, लाल, नारंगी, बकाइन या पीले रंग की हो सकती हैं। आप अपने घर में 12 x 12 इंच के ग्रो बैग में कोरल बेल्स को आसानी से ग्रो कर सकते हैं।

पर्शियन शील्ड

पर्शियन शील्ड एक सुन्दर पत्तियों वाला पौधा है, इस प्लांट को आप अपने घर पर इसके हरे बैंगनी रंग के सुन्दर पत्तों के लिए उगा सकते हैं। आप इनडोर या आउटडोर गार्डन में 15 x 15 इंच के ग्रो बैग में पर्शियन शील्ड का पौधा लगा सकते हैं।

कोलियस

कोलियस का वैज्ञानिक नाम पेलेट्रान्थस स्कुटेलरियोइड्स है, यह एक बहुत ही अच्छा कंटेनर प्लांट है, जिसमें हरे, बैंगनी, गुलाबी रंग की पत्तियां होती हैं। आप कोलियस को अपने घर में इनडोर 9x9 इंच साइज वाले ग्रो बैग में उगा सकते हैं।

रेक्स बेगोनिया

रेक्स बिगोनिया प्लांट अपने विभिन्न रंगों वाले लगभग 6 इंच तक लम्बे, बड़े पत्तों के लिए जाने जाते हैं जो हरे, लाल, सिल्वर, बैंगनी इत्यादि चमकीले रंग के होते हैं। इन सुन्दर पत्तियों वाले रंग बिरंगे पौधों को आप अपने घर में  9x9 इंच साइज वाले गमलों या ग्रो बैग में आसानी से लगा सकते हैं।

क्रोटोन

क्रोटोन एक अच्छा आउटडोर प्लांट है, जो गर्म तथा आर्द्र जलवायु में उगना पसंद करता है। आप इस क्रोटोन प्लांट को अपने होम गार्डन में 12x12 इंच के ग्रो बैग में लगा सकते हैं।

सिक्लेमेन

सिक्लेमेन प्लांट का वैज्ञानिक नाम साइक्लेमेन पर्सिकम, जिसमें सुन्दर छोटे फूल एवं दिल के आकार वाले हरे रंग के पत्ते होते हैं। इस सुन्दर पत्तेदार पौधे सिक्लेमेन लगाने के लिए 9x9 इंच या 12x12 इंच ग्रो बैग का उपयोग करना चाहिए।

पोल्का डॉट प्लांट

पोल्का डॉट प्लांट एक आकर्षक छोटा पौधा है, जिसमें चमकीले रंग के पत्ते होते हैं, इसकी कई किस्में हैं जिनके हरे पत्तों पर गुलाबी, बैंगनी, सफ़ेद, लाल इत्यादि कलर के डॉट या धब्बे पाए जाते हैं, जो पत्तियों को आकर्षक बनाते हैं।

स्पाइडरवर्ट

कुछ स्पाइडरवर्ट को हानिकारक खरपतवार माना जाता है, तो कुछ को उनके बोल्ड पैटर्न वाले चमकीले पत्तों के लिए हाउसप्लांट्स के रूप में उगाया जाता है। आप अपने घर में 9x9 इंच या इससे अधिक बड़े साइज के ग्रो बैग में स्पाइडरवार्ट प्लांट को लगा सकते हैं।