www.organicbazar.net

Om Thakur

रोजमेरी हर्बल प्लांट की ग्रोथ के लिए बेस्ट आर्गेनिक फ़र्टिलाइज़र !

रोजमेरी या गुलमेंहदी एक ऐसा हर्बल प्लांट है, जो पूरे साल किसी भी परिस्थिति में जीवित रह सकता है। इसे आप अपने घर पर किसी भी मौसम में गमले या ग्रो बैग में आसानी से लगा सकते हैं।

खाद कब दें?

रोजमेरी के पौधों को उर्वरक की ज्यादा जरुरत नहीं होती, लेकिन प्लांट की अच्छी ग्रोथ के लिए फ़र्टिलाइज़र देना अच्छा होता है। इस पौधे को खाद आवश्यकतानुसार मिट्टी तैयार करते समय, अंकुरण होने के बाद एवं ग्रोथ के समय पर दे सकते हैं।

खाद कैसे दें?

रोजमेरी के पौधों को प्रायः कम मात्रा में उर्वरक की जरुरत होती है। इसलिए ध्यान दें, जब पौधे की पत्तियाँ पीली या मुरझाई हुई दिखें, तब आप अपने पौधों में जैविक उर्वरक जैसे वर्मीकम्पोस्ट, बोन मील, रॉक फास्फेट और पुरानी गोबर की खाद आदि दे सकते हैं।

ग्रोइंग स्टेज के अनुसार खाद

मिटटी तैयार करते समय

बीज जर्मीनेट होने के बाद

पौधे की ग्रोथ के लिए

रोजमेरी के पौधे की निम्न ग्रोइंग स्टेज पर आर्गेनिक फ़र्टिलाइज़र देना चाहिए:

मिटटी तैयार करते समय खाद

रोजमेरी के बीज बोने से पहले मिटटी तैयार की जाती है, इसके लिए 50% मिटटी, 30% गोबर खाद, 10% रेत एवं 10% नीम केक का उपयोग करें।

सीड जर्मीनेशन के बाद फ़र्टिलाइज़र !

रोजमेरी के बीज अंकुरित होने के बाद, प्लांट ग्रोथ प्रमोटर (PGP) लिक्विड फ़र्टिलाइज़र का प्रयोग कर सकते हैं।

ग्रोथ के लिए खाद

रोजमेरी प्लांट की ग्रोथ के लिए नाइट्रोजन रिच आर्गेनिक फ़र्टिलाइज़र अच्छा होता हैं। इसके लिए आप आर्गेनिक वर्मी कम्पोस्ट या मस्टर्ड केक फ़र्टिलाइज़र का प्रयोग कर सकते हैं।

खाद देते समय सावधानियां

सीड जर्मीनेशन के समय खाद न दें।

खाद देते समय हैण्ड ग्लव्स का उपयोग जरुर करें।

दोपहर या धूप में खाद न दें।

हार्वेस्टिंग के 15 दिन पहले खाद देना बंद कर दें।

अगर आपको इस स्टोरी में दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो स्टोरी को शेयर जरुर करें एवं गार्डनिंग प्रोडक्ट्स को ऑनलाइन खरीदने के लिए भारत का बेस्ट गार्डनिंग प्रोडक्ट्स ई-कॉमर्स प्लेटफार्म OrganicBazar.Net को विजिट जरुर करें।