www.organicbazar.net

Om Thakur

होम गार्डन के लिए बेस्ट रैनी सीजन वेजिटेबल सीड्स किट !

बारिश शुरू हो चुकी है और ऐसे में आप अपने होम गार्डन में सब्जियों के पौधे उगाना चाहते हैं, तो आर्गेनिक बाज़ार की बेस्ट रैनी सीजन वेजिटेबल सीड्स किट आपके बहुत काम आ सकती है।

यह वेजिटेबल सीड्स किट आप भारत की बेस्ट गार्डनिंग प्रोडक्ट्स ई-कॉमर्स प्लेटफार्म OrganicBazar.Net से घर बैठे रीज़नेबल प्राइस पर प्राप्त कर सकते हैं। आइये जानते हैं इस किट में उपलब्ध वेजिटेबल सीड्स के बारे में:

करेला (Bitter Gourd)

करेला एक बेल वाला सब्जी का पौधा है। बरसात के मौसम में करेला के बीजों को सरलता से ग्रो कर सकते हैं। करेला के बीजों को लगाने के लिए आप 15×15 इंच के ग्रो बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मूली (Radish)

बारिश के मौसम में मूली आसानी से उगने वाली जड़ वाली सब्जी है जो एक महीने के अंदर ही हार्वेस्ट करने के लिए तैयार हो जाती है। इसलिए, मूली को बरसात में कई बार लगाया जा सकता है।

फ्रेंच बीन्स (French Beans)

मानसून के मौसम में फ्रेंच बीन्स को ग्रो करना बहुत ही आसान है। इन बीजों को जुलाई से अगस्त के महीने में बोया जाता है।

हरी मिर्च (Green Chillies)

हरी मिर्च को होम गार्डन में उगाने के लिए मानसून का मौसम सबसे अच्छा होता है। इन बीजों को पहले सीडलिंग ट्रे में अंकुरित कर लिया जाता है फिर 10-12 इंच गहरे गमले या ग्रो बैग में ट्रांसप्लांट कर दिया जाता है।

हरा बैंगन (Brinjal Green)

बैंगन या भटा के पौधों मानसून के साथ-साथ सालभर किसी भी मौसम में ग्रो किया जा सकता है। बैंगन के बीजों को मिट्टी में 1-2 सेंटीमीटर गहराई में और एक दूसरे से 4-5 सेंटीमीटर दूरी पर लगाना चाहिए।

टमाटर (Tomato)

बरसात में टेरेस गार्डन में टमाटर को उगाना बहुत आसान है। टमाटर के बीजों को जून-जुलाई के महीने में होम गार्डन में लगाया जा सकता है।

खीरा (Cucumber)

सलाद के रूप में खाई जाने वाली खीरा वेजिटेबल को बरसात के मौसम में आसानी से उगाया जा सकता है। यह एक बेल वाली सब्जी है जिसे  बढ़ने के लिए लकड़ी या रस्सी के सहारे की जरूरत होती है।

भिंडी (Okra)

बारिश के मौसम में भिंडी को ग्रो करना बहुत ही आसान है। इन बीजों को जुलाई से अगस्त के महीने में बोया जाता है।

लौकी (Bottle Gourd)

लौकी कई प्रजातियों में आती है जैसे गोल लौकी, लम्बी लौकी आदि। मानसून के मौसम में घर पर लौकी उगाने के लिए आप अच्छी किस्म का बीज लगाएं। लौकी की बेल दीवार, रस्सी या क्रीपर नेट के सहारे तेजी से बढती हैं।

शिमला मिर्च (Capsicum)

शिमला मिर्च के पौधे को बेल पेपर (bell paper) और कैप्सिकम (Capsicum) के नाम से भी जाना जाता है। शिमला मिर्च के इन बीजों को मार्च से जुलाई के महीने तक  लगाया जा सकता है।

चुकंदर(Beetroot)

चुकंदर बरसात के मौसम में लगाई जाने वाली सबसे अच्छी सब्जी है, जो कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होती है। मिट्टी में चुकंदर के बीजों को लगभग आधा इंच की गहराई में और एक से दो इंच की दूरी पर लगाना चाहिए।

धनिया बीज (Coriander Seeds)

बरसात के दौरान घर की छत पर गमलों या ग्रो बैग में धनियाँ आसानी से उगाई जा सकती है। धनिया को अच्छे से ग्रोथ करने के लिए 17-27°C के बीच तापमान की आवश्यकता होती हैं।

कद्दू (Pumpkin)

बरसात के नम वातावरण में कद्दू के बीजों को होम गार्डन मे आसानी से ग्रो किया जा सकता है। इसे जून-जुलाई के महीने में 0.5 से 1 इंच की गहराई में बोया जाता है। 21°C से 35°C के बीच के तापमान में कद्दू की बेल तेजी से ग्रोथ करती है।

पालक के बीज (Spinach Seeds)

पालक अत्यधिक पौष्टिक सब्जियों में से एक है जिसे बारिश के सीजन में घर पर आसानी से उगाया जा सकता है। इसके बीजों को ग्रो बैग या गमले में लगभग आधा इंच की गहराई पर लगाना चाहिए।

गिलकी (Sponge Gourd)

गिलकी की बेल गर्मी, के साथ साथ बरसात में भी अच्छे से ग्रो हो जाती है। 18°C से 35°C तापमान में गिलकी या स्पंज गार्ड की बेल अच्छे से ग्रोथ करती है।