www.organicbazar.net

Om Thakur

अरबी या तारो रूट की ग्रोथ के लिए बेस्ट आर्गेनिक खाद !

अरबी या तारो रूट में जैविक उर्वरक का प्रयोग उचित पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए किया जाता है, जिससे अरबी का समग्र विकास हो सके। ऑर्गेनिक सब्जियां उगाने और पौधों के अच्छे विकास के लिए ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर का उपयोग किया जाता है, जो पर्यावरण के लिए भी अनुकूल होते हैं।

अरबी के लिए बेस्ट उर्वरक!

अरबी या तारो रूट को ग्रो करने के लिए आप गोबर खाद, नीम केक, मस्टर्ड केक, वर्मी कम्पोस्ट, PROM खाद, आर्गेनिक पोटाश एवं बोनमील खाद का प्रयोग कर सकते हैं।

खाद का प्रयोग कब करें?

मिटटी तैयार करते समय

पौधे की ग्रोथ के लिए

रूट की वृध्दि के लिए

मिटटी तैयार करते समय खाद !

अरबी के कंद बोने से पहले मिटटी तैयार की जाती है, इसके लिए 40% मिटटी, ३०% गोबर खाद, १०% कोकोपीट, १०% रेत एवं 10% नीम केक का उपयोग किया जा सकता है।

तारो रूट की ग्रोथ के लिए खाद

अरबी या तारो रूट के कंद अंकुरित होने के बाद, पौधे की ग्रोथ में तेज़ी लाने के लिए प्लांट ग्रोथ प्रमोटर (PGP) लिक्विड फ़र्टिलाइज़र का प्रयोग कर सकते हैं।

रूट की वृध्दि के लिए

अरबी की रूट की ग्रोथ के लिए फास्फोरस एवं पोटेशियम रिच आर्गेनिक फ़र्टिलाइज़र अच्छा होता हैं। इसके लिए आप प्रोम खाद और आर्गेनिक पोटाश का प्रयोग कर सकते हैं।