www.organicbazar.net

 Om Thakur

डाइबिटिक के लिए चीनी का विकल्प "स्टीविया" को घर पर कैसे उगाएं?

स्टीविया का वैज्ञानिक नाम स्टीविया रिबाउडियाना है। इसको कैंडीलीफ, स्वीटलीफ इत्यादि के नाम से भी जाना जाता है, यह आमतौर पर एक छोटा मौसमी पौधा होता है, जो चीनी का अच्छा प्राकृतिक विकल्प है इसीलिए इसे शुगर प्लांट भी कहा जाता है।

स्टीविया में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट गुण होने के साथ-साथ कैल्शियम, जिंक, आयरन, फास्फोरस, कॉपर, मैगनीज आदि पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। इसके अलावा यह पौधा डाइबिटिक व्यक्ति के लिए चीनी का अच्छा विकल्प भी है।

स्टीविया उगाने की सामग्री!

उत्तम किस्म के बीज

इसको उगाने के लिए निम्न सामग्री जरुरी है:

गमला या ग्रो बैग 

आर्गेनिक खाद 

पानी 

मिट्टी 

गमला या ग्रो बैग में मिट्टी लें

आप स्टीविया के लिए 12x12, 15x15 इंच या अपनी सुविधा के अनुसार बड़े गमले या ग्रो बैग को चुन सकते हैं। इसके बाद गमले में उपयोगी मिट्टी भरकर, नमी के लिए पानी का छिड़काव करें। स्टीविया के पौधों के लिए मिट्टी का पीएच मान 5.5 से 7.5 के मध्य आदर्श होता है।

स्टीविया या शुगर प्लांट के बीज 

मिट्टी में स्टीविया के बीजों को लगभग ½ इंच की गहराई में लगाएं और स्प्रे पंप की मदद से पानी का छिड़काव का करें। स्टीविया के पौधे के लिए 7°C से 35°C का तापमान आदर्श होता है

अंकुरण

स्टीविया या शुगर प्लांट को अंकुरित होने में लगभग 10 से 15 दिन का समय लग सकता है।

स्टीविया उगाने के लिए पानी

स्टीविया लगे गमले की मिट्टी में पर्याप्त मात्रा में पानी देना चाहिए। पानी देने के लिए आप वाटरिंग कैन का प्रयोग कर सकते हैं।

आवश्यक खाद

स्टीविया के पौधों को अच्छी तरह से बढ़ने के लिए आप जैविक खाद, वर्मीकम्पोस्ट तथा प्रोम खाद इत्यादि का उपयोग कर सकते हैं।

उचित धूप

स्टीविया या शुगर प्लांट के पौधों को अच्छी मात्रा में सूर्य-प्रकाश की आवश्यकता होती है। इसे कम से कम 6 से 8 घंटे की धूप मिलना चाहिए।

कीटों से सुरक्षा

स्टीविया प्लांट्स में आमतौर पर कोई कीट या बीमारी का खतरा नहीं होता हैं, लेकिन स्टीविया के पौधे में कीट या बीमारी लगने की सम्भावना होने पर आप पौधों पर नीम तेल का छिडकाव कर सकते हैं।

हार्वेस्टिंग टाइम

आप स्टीविया को बुवाई से लगभग 3 से 4 महीने के बाद हार्वेस्ट कर सकते है तथा इसके पत्तों का उपयोग लगातार 4 से 5 साल तक कर सकते हैं। आप इसकी हार्वेस्टिंग के लिए गार्डनिंग सीजर का प्रयोग कर सकते हैं।