www.organicbazar.net

Om Thakur

आपके दिल का ख्याल रखने वाली ब्रोकली को घर पर कैसें उगाएँ?

ब्रोकली, गोभी प्रजाति की एक ऐसी ही सब्जी है, जिसे किचन गार्डन या घर पर बहुत आसानी से उगाया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों से अधिकांश लोग अपने घर या छत पर अन्य सब्जियों सहित ब्रोकली को भी उगाने लगे हैं।

ब्रोकली न केवल आपकी सेहत का ध्यान रखती है बल्कि यह हार्ट से लेकर लीवर तक फायदेमंद होती है।  इसमें पोषक तत्वों के अलावा एंटी-आक्सीडेंट, एंटी-इनफ्लैमटरी और एंटी-कैंसर जैसें गुण भी मौजूद होते हैं। 

ब्रोकली क्या है?

ब्रोकली, गोभी की ही एक प्रजाति है, लेकिन इसके फूल हरे रंग के होते हैं। ब्रोकली के पौधे की पत्तियां भी खाने योग्य होती हैं। इनका सेवन केल (kale) या कोलार्ड (collard) के साथ किया जा सकता है। कच्ची होने पर ब्रोकली की कुछ किस्मों में बैंगनी रंग होता है, लेकिन पकने के बाद चमकीले हरे रंग में परिवर्तित हो जाती है।

ब्रोकली उगाने की सामग्री !

उत्तम किस्म के बीज

गमला या ग्रो बैग 

आर्गेनिक खाद 

पानी 

मिट्टी 

गमला या ग्रो बैग में मिट्टी लें

आप ब्रोकली को 12 x 12, 15 x 12, 15 x 15 या 24 x 12 इंच या अपनी सुविधा के अनुसार बड़े गमले या ग्रो बैग को चुन सकते हैं। गमले में उपयोगी मिट्टी भरकर, नमी के लिए पानी का छिड़काव करें।

ब्रोकली के बीज

नम मौसम में बीज अच्छी तरह से अंकुरित होते हैं। ब्रोकोली के बीज को ¼ से ½ इंच गहरी मिट्टी में बोएं। गार्डन में ब्रोकली का रोपण करते समय हर पौधे के बीच कम से कम 18 इंच का अंतराल रखें।

अंकुरण

एक से दो हफ्ते में ब्रोकली के बीज अंकुरित हो जाते हैं। बीज अंकुरण के लगभग 5 से 6 हफ्ते बाद, ब्रोकली के पौधों को सीडलिंग ट्रे से बगीचे या अन्य गमलों में प्रत्यारोपित किया जा सकता है।

ब्रोकली उगाने के लिए पानी

अन्य सब्जियों की तरह ब्रोकली को भी बढ़ने के लिए पर्याप्त पानी की जरूरत होती है। इसलिए पौधे की जड़ों तक गहराई से पानी दें। ध्यान रखें कि बहुत अधिक पानी न दें, अन्यथा ब्रोकली का पौधा नष्ट हो सकता है।

वाटरिंग कैन खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें

ब्रोकली के पौधे के लिए खाद

आप ब्रोकली के पौधों में तेजी से विकास के लिए जैविक उर्वरक जैसे वर्मीकम्पोस्ट, बोन मील, नीमकेक,  पुरानी गोबर की खाद आदि का उपयोग कर सकते हैं।

ब्रोकली के पौधों की मल्चिंग

ब्रोकली के पौधे को अच्छी तरह से विकसित करने के लिए मल्चिंग बेहद फायदेमंद प्रक्रिया है। आप मल्चिंग प्रक्रिया के तहत पौधे लगे गमले की मिट्टी को घांस से ढककर मिट्टी को नम तथा मिट्टी के ताप को भी नियंत्रित कर सकते हैं।

उचित धूप

गोभी के अन्य पौधों की तरह ब्रोकली को भी विकसित होने के लिए 5 से 6 घंटे धूप की जरूरत होती है। हालांकि, यह आंशिक छाया में भी ग्रो कर सकता है।

ब्रोकली में होने वाले रोग !

इन पर एफिड्स, गोभी के कीड़े और स्लग हमला कर सकते हैं। इसलिए ब्रोकली को इनसे बचाना जरूरी होता है। इसलिए पौधे को कीटों से बचाने के लिए, आप नीम तेल का उपयोग कर सकते हैं।

हार्वेस्ट टाइम !

ब्रोकली को आप लगभग 2 से 3 महीनों के भीतर हार्वेस्ट  कर सकते हैं। जब ब्रोकली का व्यास लगभग 4 से 7 इंच तक पहुंच जाता है, तब इसे काटा जा सकता है। कटाई का सबसे अच्छा समय सुबह होता है क्योंकि इस समय ब्रोकली का हेड कड़ा होता है और तोड़ने में आसानी होती है।