www.organicbazar.net

Om Thakur

जानिए गार्डनिंग में रॉक फॉस्फेट उर्वरक के उपयोग व फायदे !

रॉक फॉस्फेट गार्डन में लंबे समय से उपयोग की जा रही जैविक खाद है, इसे पौधों को स्वस्थ रखने और नए विकास को प्रोत्साहित करने के लिए जाना जाता है।

यह पौधों की जड़ों को मजबूत बनाने, फलों के उत्पादन में वृद्धि करने और पौधों के स्वस्थ विकास के लिए आवश्यक है। प्राकृतिक आर्गेनिक फ़र्टिलाइज़र रॉक-फॉस्फेट के बारे में जानना चाहते हैं तो इस स्टोरी को पूरा देखें।

 रॉक-फॉस्फेट क्या होता है?

यह एक प्राकृतिक ऑर्गेनिक उर्वरक है, जो सभी प्रकार के फल, फूल, सब्जियों व जड़ी-बूटी वाले पौधों के लिए आवश्यक है। रॉक फॉस्फेट के बारीक चूर्ण रूप को रॉक डस्ट कहा जाता है जो पौधों के लिए ट्रेस तत्व उपलब्ध कराने में सहायक होता है।

इसका उपयोग कैसे करें?

यह मिट्टी में फास्फोरस की कमी को दूर करके पौधों के लिए आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्व प्रदान करने में मदद करता है। यह चट्टानों से प्राप्त हुआ एक पोषक तत्व है, जो ठोस अवस्था में पाया जाता है तथा मशीनीकरण द्वारा इसे गार्डन में पौधों में उपयोग करने के लिए तैयार किया जाता है।  इसका उपयोग दो तरीकों सेकिया जाता है:

रॉक डस्ट के रूप में – यह रॉक फॉस्फेट का पाउडर फॉर्म होता है।

लिक्विड फॉर्म में – रॉक डस्ट को पानी में घोल कर तरल रूप (liquid form) में।

रॉक फॉस्फेट का NPK कितना होता है?

रॉक फॉस्फेट पाउडर में एनपीके (NPK) अनुपात अर्थात नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम का अनुपात सामान्यतः 0-20-0 होता है।

फास्फोरस से भरपूर रॉक फॉस्फेट पाउडर!

रॉक फॉस्फेट, पौधों के लिए फॉस्फोरस के प्राकृतिक स्रोत के रूप में कार्य करता है। यह पौधों की जड़ों को मजबूत बनाने, फलों के उत्पादन में वृद्धि करने और पौधों के स्वस्थ विकास के लिए आवश्यक है। फॉस्फोरस प्रकाश संश्लेषण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

यह पोषक तत्व, पौधे लगे हुए गमले की मिट्टी में बीज अंकुरण प्रक्रिया से लेकर अनाज की परिपक्वता तक मौजूद होता है, इसलिए प्रत्येक पौधे को तेजी से बड़ा करने, मजबूत जड़ों के लिए तथा पौधे में फलों की संख्या को बढ़ाने इत्यादि के लिए फास्फोरस की आवश्यकता होती है।

रॉक फॉस्फेट का उपयोग कब करें?

अगर आपके पौधे की ग्रोथ नहीं बढ़ रही है या पौधे में फलों का उत्पादन नहीं हो रहा है तो आपको समझ जाना है कि पौधे में फास्फोरस युक्त खाद देने की आवश्यकता है जिसके लिए आप रॉक फॉस्फेट उर्वरक का उपयोग कर सकते हैं।

रॉक फॉस्फेट जैविक उर्वरक के फायदे!

रॉक फॉस्फेट में फास्फोरस की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाता है तथा पौधों के लिए आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है।

वनस्पति उद्यान में रॉक फॉस्फेट के उपयोग से पौधे मजबूत, कीट रहित व स्वस्थ होते हैं।

रॉक फॉस्फेट स्वस्थ पेड़ और लॉन रूट सिस्टम के विकास को प्रोत्साहित करता है।

रॉक फॉस्फेट पौधे की ग्रोथ बढ़ाने के साथ-साथ इसमें फलों के उत्पादन बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा उर्वरक माना जाता है।