www.organicbazar.net

Om Thakur

सरसों खली या मस्टर्ड केक के फायदे, जो गार्डनिंग को बनाए बेहतर!

पौधों के विकास और मिट्टी में पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए पर्यावरण के अनुकूल जैविक उर्वरक के रूप में मस्टर्ड केक का उपयोग करना बेहद लाभकारी होता है। एनपीके (NPK) का एक अच्छा प्राकृतिक स्रोत होने के कारण मस्टर्ड केक को गार्डनिंग के अलावा डेयरी उद्योग में भी उपयोग किया जाता है।

मस्टर्ड केक प्रोटीन, अमीनो एसिड, कार्बोहाइड्रेट और टैनिन का एक अच्छा स्रोत है। इसके अलावा अन्य पोषक तत्वों के साथ-साथ यह अच्छा फ़र्टिलाइज़र और कीटनाशक भी है।

सरसों की खली को पौधों की उत्पादन क्षमता में वृद्धि और मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए एक अच्छा जैविक उर्वरक माना जाता है। आज इस स्टोरी में सरसों खली के गार्डनिंग में उपयोग जानेंगे।

मस्टर्ड केक या सरसों खली क्या है?

सरसों के बीज से तेल निकालने के बाद बचा हुआ ठोस अवशेष मस्टर्ड केक या सरसों की खली कहलाता है। सरसों की खली या पाउडर एनपीके का एक प्राकृतिक स्रोत है।

इसका उपयोग कैसे करें?

प्राचीन काल से ही फूलों और सब्जियों के पौधों के लिए जैविक खाद के रूप में मस्टर्ड केक का उपयोग किया जा रहा है। यह पौधे को पनपने के लिए सभी आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्व प्रदान करता है।

यह उर्वरक लंबे समय तक मिट्टीको पोषक तत्व प्रदान करता है। इसके निर्माण में किसी भी प्रकार के केमिकल का उपयोग नहीं किया जाता है, इस बजह से सरसों की खली पूरी तरह से आर्गेनिक होती है।

मस्टर्ड केक का NPK कितना होता है?

मस्टर्ड केक पाउडर में एनपीके (NPK) अनुपात अर्थात नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम का अनुपात सामान्यतः 4-1-1 होता है।

कीटनाशक के रूप में उपयोग!

मिट्टी में सरसों की खली या मस्टर्ड केक पाउडर डालने से यह पौधे की रूट रोट फंगी के कारण होने वाले फंगस इन्फेक्शन से सुरक्षा करता है। इसके अलावा, यह नेमाटोड और एफिड्स जैसे कीटों को भी नियंत्रित करता है। अतः मस्टर्ड केक एक अच्छा पेस्टिसाइड होता है।

सरसों खली की खाद कैसे बनाएं?

सबसे पहले मटका या बाल्टी में 250 ग्राम सरसों की खली को 5 लीटर पानी में भिगो दें। अब इसे यदि गर्मी का मौसम हो तो 3-4 दिन और सर्दी हो तो 7-8 दिन के लिए ऐंसा ही छोड़ दें, ताकि ये अच्छी तरह से पक जाए। 4-5 दिनों के बाद गाढ़ा घोल तैयार हो जाएगा।

पौधों के लिए नीम खली की कितनी मात्रा आवश्यक है?

इस घोल के 100 मिलीलीटर में 1 लीटर यानि घोल के 10 गुना पानी मिलाएं एवं घोल को पौधों की मिटटी में डालें।हमेशा याद रखें सरसों खली की खाद पानी से पतला किए बिना पौधों पर इस्तेमाल करने से पौधों को नुकसान हो सकता है।

सरसों खली (मस्टर्ड केक) का प्रयोग कब करें?

15 से 20 दिनों के अंतराल से आप सरसों खली का प्रयोग अपने गार्डन की मिट्टी में घोल के रूप में या पाउडर के रूप में कर सकते हैं। इसे आप पौधे की वृद्धि के दौरान या फल और फूलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए आप उपयोग में ला सकते हैं। कैक्टस, अडेनियम और इनडोर प्लांट्स पर सरसों खली को खाद के रूप में उपयोग न करें ।

प्रयोग करने के तरीके!

सरसों खली का उपयोग पाउडर खाद के रूप में!

तरल खाद के रूप में सरसों खली का इस्तेमाल!

मिट्टी तैयार करते समय खाद के रूप में सरसों खली का उपयोग!

प्रमुख सावधानियां!

मस्टर्ड केक का उपयोग करने के दौरान दस्ताने पहनें और आंखों को छूने से बचें, क्योंकि इससे आंखों में जलन हो सकती है।

इसको इस्तेमाल करने के बाद आप अपने हाथों को अच्छी तरह से धो लें।

सरसों खली किण्वन के पश्चात तीव्र गंध उत्पन्न करती है, अतः इसे इनडोर प्लांट में उपयोग नहीं करना चाहिए।