www.organicbazar.net

Om Thakur

घर पर गमले में शलजम कैसे उगाएं?

शलजम जड़ वाली सब्जियों में से एक है, इसे कम देखभाल के साथ-साथ ठण्डी जलवायु में गमले या ग्रो बैग में आसानी से उगाया जा सकता है। शलजम के पौधे की जड़ें तथा पत्तियां दोनों ही खाने योग्य होती हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर शलजम हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे कि आप घर पर गमले में शलजम को आसानी से कैसे उगा सकते हैं?

शलजम उगाने की सामग्री !

उत्तम किस्म के बीज

गमला या ग्रो बैग 

आर्गेनिक खाद 

पानी 

मिट्टी 

गमला या ग्रो बैग में मिट्टी लें

आप शलजम को उगाने के लिए 18 x 6, 24 x 6,  24 x 9 इंच या अपनी सुविधा के अनुसार गमले या ग्रो बैग को चुन सकते हैं। फिर गमले में उपयोगी मिट्टी भरें। मिट्टी में नमी के लिए पानी का छिड़काव करें।

शलजम के बीज

गमले में शलजम लगाने के लिए तथा भविष्य में अच्छे व स्वस्थ फल प्राप्त करने के लिए आपको उत्तम किस्म के बीजों का चुनाव करना चाहिए।

अंकुरण

बीज अंकुरण प्रक्रिया के समय मिट्टी को नम बनाए रखें, लेकिन मिट्टी में जलभराव से बचें। लगभग 7 से 14 दिनों के अंदर शलजम के बीज अंकुरित हो जाते हैं।

आवश्यक पानी

पानी की कमी से शलजम के पौधों की जड़े सख्त व कड़वी हो सकती हैं तथा जरूरत से ज्यादा पानी पौधों की जड़ों को सड़ा सकता है। इसलिए पौधों को उचित मात्रा में पानी दें।

आवश्यक  खाद

शलजम के विकास के लिए पोटैशियम और फॉस्फोरस युक्त खाद का इस्तेमाल करें। नाइट्रोजन युक्त फर्टिलाइज़र्स का इस्तेमाल करने से बचें क्योंकि, इससे शलजम की पत्तियों में वृद्धि होगी न कि, फल में।

खरपतवार को हटायें!

पौधे के आस-पास उगे हुए खरपतवार पौधे से पोषक तत्वों के लिए प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं इसलिए, खरपतवार को हटाएं। खरपतवार अलग करने के लिए आप वीड्स रिमूविंग टूल्स का उपयोग कर सकते हैं।

उचित धूप

पर्याप्त सूर्य प्रकाश की उपस्थिति में शलजम का पौधा अच्छी तरह ग्रो करता है। ध्यान रखें कि, पौधों को रोजाना 6 से 8 घंटे की धूप मिलनी चाहिए।

कीटों से बचाव

शलजम के पौधों को कीट व बीमारी से बचाने के लिए आप नीम तेल (Neem oil) या उचित कीटनाशक का छिड़काव कर सकते हैं।

हार्वेस्ट टाइम

इसे लगाने के लगभग 1 महीने बाद पत्तियों की कटाई कर सकते हैं, जिनका इस्तेमाल साग के रूप में किया जा सकता है। शलजम के पौधे लगभग 2 महीने में परिपक्व हो जायेंगे। जिनको आप खाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।