कंटेनरों में उगाएं

औषधीय पत्ते वाले

यह 8 पौधे

Mohinee Kushwaha

औषधीय पौधे अपने लाभकारी गुणों की वजह से काफी लोकप्रिय माने जाते हैं। इन पौधों की पत्तियों में मेडिसनल गुण होते हैं, जिससे इन पौधों को सभी लोग अपने घर पर गमलों में लगाते हैं। हम आपको कुछ कॉमन औषधीय पौधों के नाम बताएंगे, जिन्हें आप गमले या ग्रो बैग में आसानी से उगा सकते हैं।

पुदीना (Mint)

पुदीना अपनी सुगंधित पत्तियों और ठंडे स्वाद के लिए जानी जाती है। पुदीना को आप किसी भी समय लगा सकते हैं, लेकिन स्प्रिंग सीजन में यह सबसे अच्छी ग्रोथ करता है।

तुलसी (basil)

तुलसी की पत्तियों को ताजा या सुखाकर उपयोग किया जाता है। तुलसी की पत्तियां पाचन समस्याओं, श्वसन और त्वचा की समस्याओं से राहत दिलाने में उपयोगी हैं। 

रोज़मेरी (Rosemary)

रोज़मेरी की पत्तियां एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं और कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती हैं। यह पौधा पूर्ण सूर्य और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में ग्रोथ करता है।

लेमन बाम (lemon balm)

लेमन बाम की पत्तियों का उपयोग उनके शांतिदायक गुणों जैसे तनाव, चिंता को कम करने और बेहतर नींद के लिए जाना जाता है। लेमन बाम आंशिक छाया में ग्रोथ करती है।

थाइम (Thyme)

थाइम की पत्तियों में शक्तिशाली रोगाणुरोधी गुण होते हैं इसकी ताजी या सूखी पत्तियों का उपयोग आप चाय, काढ़ा या स्वाद बढ़ाने के लिए व्यंजनों में कर सकते हैं।

चाइव्स (Chives)

चाइव्स की पत्तियां अपने एंटीऑक्सीडेंट और जीवाणुरोधी गुणों के लिए जानी जाती हैं। इन पत्तियों को ताजा या सुखाकर उपयोग किया जाता है। 

सेज (Sage)

मेडिसनल प्लांट सेज की पत्तियों में कई तरह के फायदेमंद गुण होते हैं, जिसके लिए इसे होम गार्डन में उगाया जा सकता है सेज को वसंत ऋतु में लगाया जाना अच्छा होता है।

अगर आप अपने होम गार्डन में बदलते हुए मानसून के बाद या अंतिम बरसात के समय (सितम्बर में) सब्जियां लगाने का सोच रहे हैं, तो इस समय मध्यम ठंड के मौसम में उगना पसंद करने वाली सब्जियाँ अपने टेरेस गार्डन में अवश्य लगायें।