दिन में नहीं बल्कि रात को भी खूब खिलते और महकते है ये फूल!

www.organicbazar.net

by samiksha tiwari

हर किसी को अपने घर को फूलों की खूबसूरती से सजाना पसंद होता है।

ये पौधे अपनी खुशबू से घर में ऐसा माहौल बनाते हैं कि मन को बहुत शांति मिलती है।

आपने ज्यादातर फूलों के पौधे ऐसे देखे होंगे, की वे दिन में खिलते हैं और रात में मुरझा जाते हैं।

आज आप उन फूलों के बारे में जानेंगे जो रात में खिलते हैं और महकते हैं।

मोगरा के फूल बहुत ही खुशबूदार और खूबसूरत होते हैं, इन्हें आप बारिश के दौरान गमलों में कटिंग से लगा सकते हैं।

मोगरा के फूल:

चमेली के फूल दिन और रात दोनों समय वातावरण को महका देते हैं, आप इसे घर में जरूर लगाएं।

चमेली के फूल:

पारिजात के फूल रात में खुशबू देते हैं और सुबह होते ही यह झड़ जाते हैं। सावन के महीने में आपको इन्हें घर में जरूर लगाना चाहिए।

पारिजात के फूल:

रजनीगंधा के फूलों को आप बालकनी या गार्डन में लगा सकते हैं। यह रात में वातावरण को एक अलग ही मीठी खुशबू से भर देता है।

रजनीगंधा के फूल:

सप्तपर्णी भी उन पौधों में से एक है जो रात में सुगंध देते हैं। यह पौधा हिमालयी क्षेत्रों में अधिक पाया जाता है।

सप्तपर्णी के फूल:

नाइट क्वीन या रात रानी का फूल एक अलग ही किस्म का फूल है, जो केवल रात के समय खिलता है और सुगंध देता है। 

रात रानी का पौधा:

चंपा के फूल रात में खुशबू देने वाले फूलों की सूची में आते हैं। चंपा 5 पंखुड़ियों वाला एक सफेद फूल है, जो गर्मी के मौसम में खिलता है।

चंपा का पौधा:

चेरी टमाटर की लोगों के बीच है  

खूब डिमांड गमले में ऐसे लगाएं!

OrganicBazar.Net