www.organicbazar.net
करी पत्ता सभी घरों में आसानी से हमें देखने को मिल जाता है।
करी पत्ता का न केवल रसोई में उपयोग किया जाता है बल्कि यह कई औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है।
अब इतने गुणकारी पौधे की बेहतर ग्रोथ के लिए आपको बेहतर चीजें तो अपनानी ही होंगी ना?
हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जो गमले में लगे करी पत्ते को हरा-भरा और घना बनाने में मदद करेंगे।
सर्दियों की शुरुआत से करी पत्ते का डोरमेंसी पीरियड चलता है.ऐसे समय पर अधिक फ़र्टिलाइज़र का यूज़ करने से बचे।
करी पत्ते एक सन लविंग प्लांट है इसलिए आप इसके गमले को फुल सनलाइट वाली जगह पर रखें।
करी पत्तों को हमेशा ऊपर की ओर से तोड़ने की बजाय नीचे की पत्तियों को तोड़ें।
करी पत्ते की अच्छी ग्रोथ के लिए जरुरी है की पौधा लगाते समय आप मिट्टी में गोबर खाद या वर्मीकम्पोस्ट जरूर मिलाएं।
करी पत्ते को हरा-भरा बनाए रखने के लिए समय-समय पर इसकी छंटाई करना जरूरी है।
अगर करी पत्ते में कीड़े लग गए हैं तो तुरंत उपचार के लिए पौधे पर नीम के तेल का छिड़काव करें।