जानें, घर की छत पर ग्रो बैग में सेहतमंद ब्रोकली उगाने का सही तरीका!

www.organicbazar.net

ब्रोकली जितनी विदेशों में लोकप्रिय है उतनी ही भारत में भी लोगों को पसंद आ रही है।

बाजार में इसकी बढ़ती मांग को देखकर आप समझ गए होंगे कि यह कितना फायदेमंद है।

कैबेज फैमिली से संबंध रखने वाली ब्रोकली बाजारों में  ऊंचे दामों पर मिलती है।

ऐसे में इसे घर पर गमलों में उगाना काफी फायदेमंद हो सकता है,

ब्रोकोली उगाने समय:

ब्रोकोली ठंडे मौसम की सब्जी है। इसे आमतौर पर सितंबर से नवंबर के बीच उगाया जाता है।

1

उच्चतम तापमान:

ब्रोकली उगाने के लिए 18 से 22°C या 65 से 70°F के बीच का तापमान बेहतर माना जाता है।

2

ब्रोकली के लिए मिट्टी:

गमले में ब्रोकली उगाने के लिए अच्छी गुणवत्ता की मिट्टी का इस्तेमाल करना चाहिए।

3

गमले का साइज:

ब्रोकोली का पौधा उगाने के लिए आपको 12 x 12 इंच (चौड़ाई x ऊंचाई) वाले गमले या ग्रो बैग की जरुरत होगी।

4

सनलाइट: 

गोभी के अन्य पौधों की तरह ब्रोकली को भी विकसित होने के लिए 5 से 6 घंटे धूप की जरूरत होती है।

5

उर्वरक:

ब्रोकली तेजी से बढ़ने वाला पौधा है, इसलिए इसे हर महीने चाय की खाद, बोनमील, नीम केक या सरसों खली दे सकते है.

6

पानी:

अन्य सब्जियों की तरह ब्रोकली को भी बढ़ने के लिए पर्याप्त पानी की जरूरत होती है।

7

कीटों से बचाव:

ब्रोकली पर एफिड्स और स्लग हमला कर सकते हैं पौधे को सुरक्षित रखने के लिए आप नीम तेल या एप्सम साल्ट यूज़ करें।

8