पत्तेदार पौधों के लिए बेस्ट जैविक खाद !

Green Handbag

Om Thakur

www.organicbazar.net

LAB

प्रत्येक पौधे के लिए अलग-अलग प्रकार की जैविक खाद का इस्तेमाल किया जाता है। ताकि इन फर्टिलाइजर्स की मदद से पौधों को आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त हो सके।

पत्तेदार पौधों के लिए सबसे अच्छा जैविक उर्वरक

लगभग सभी जैविक खाद में मैक्रोन्यूट्रिएंट्स  के रूप में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों की मात्रा पाई जाती है। लेकिन आपके गार्डन में लगे पत्तेदार पौधों व सब्जियों के विकास के लिए नाइट्रोजन युक्त जैविक खाद बेस्ट होती है।

पौधों के लिए नाइट्रोजन के प्रमुख कार्य

क्लोरोफिल का एक महत्वपूर्ण घटक नाइट्रोजन है जो पौधों में उर्जा प्रदान करने का कार्य करता है तथा पौधों की पत्तियों को हरा रंग देता हैंं।

जैविक तथा कार्बनिक पदार्थों के सड़ने-गलने में नाइट्रोजन तत्व मदद करता है।

नाइट्रोजन से पौधों में बीजों का आकार बड़ा हो जाता है तथा बीज में प्रोटीन की मात्रा भी बढ़ जाती है।

यह पौधों में फास्फोरस, पोटाश तथा कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों के अवशोषित करने की क्षमता को बढ़ाता है।

यह तत्व कोशिका विभाजन में सहायक होता है जिससे पौधे की वृद्धि तेजी से होती है।

पौधों में नाइट्रोजन की कमी से क्या होता है?

पौधों की पत्तियों का हल्का हरा तथा पीला रंग नाइट्रोजन की कमी के कारण हो जाता है।

नाइट्रोजन की कमी के कारण पौधों की वृद्धि रुक जाती है। जिससे उपज में भारी कमी आ सकती है।

इस तत्व की कमी के कारण पौधों की पत्तियां भी सूख सकती है।

पत्तेदार पौधों के लिए क्यों जरूरी है नाइट्रोजन युक्त खाद?

नाइट्रोजन पौधों की वृद्धि, विकास व प्रजनन के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। पौधों में इसके कार्यों एवं पत्तियों के पोषण में इसके महत्व को देखते हुए, इसे पोषक तत्वों का राजा  कहा जाता है। नाइट्रोजन अमीनो एसिड का एक महत्वपूर्ण घटक है, जो पौधों में प्रोटीन का निर्माण करता है।

पौधों के लिए कौन सी नाइट्रोजन युक्त जैविक खाद दें ?

उर्वरक में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम के अनुपात को NPK द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। नाइट्रोजन युक्त जैविक खाद (उर्वरक) निम्न हैं:

वर्मीकम्पोस्ट जिसमें NPK अनुपात 2:1:1 होता है 

फिश इमल्शन जिसमें NPK अनुपात 5:2:2 होता है 

कॉटनसीड मील जिसमें NPK अनुपात 6:0:4 होता है 

नीम केक जिसमें NPK अनुपात 4:1:2 या 6:1:2 होता है 

मस्टर्ड केक जिसमें NPK अनुपात 4:1:1 होता है 

फेदरमील जिसमें NPK अनुपात 12:0:0 होता है 

पत्तेदार पौधों में नाइट्रोजन युक्त खाद कैसे डालें ?

उपर्युक्त बताये गये उर्वरकों (खाद) का इस्तेमाल करने के लिए, आप इन्हें सीधे गमले या ग्रो बैग की मिट्टी में मिला सकते हैं या इन्हें पानी में घोल बनाकर तरल रूप (लिक्विड फॉर्म) में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

पत्तेदार पौधों में खाद कितनी दें ?

आप पत्तेदार पौधों व सब्जियों में चुने हुए उर्वरक (खाद) को उसकी नाइट्रोजन की मात्रा के अनुसार तथा पौधों की आवश्यकता के अनुसार डाल सकते हैं। ऑनलाइन जैविक खाद खरीदने के लिए नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें -