होम गार्डन के लिए 10 बेस्ट फर्टिलाइजर

ऐसी फर्टिलाइजर जो आपके होम गार्डन को सुन्दर और हरा-भरा बनाने में मदद करती हैं जिसके बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं है-

1. फिश इमल्शन फर्टिलाइजर

फिश इमल्शन खाद प्राकृतिक तरीको से बनाया जाता हैं। जो पानी के साथ आसानी से घुल जाता है। इसका उपयोग आप अपने होम गार्डन में लगे हुए पौधों को जल्दी बड़ा करने के लिए लिक्विड फर्टिलाइजर के रूप में कर सकते हैं।

2. कोम्पोस्ट टी फर्टिलाइजर

कम्पोस्ट टी फर्टिलाइजर प्राकृतिक तरीके से बनाया गया फर्टिलाइजर है। इसमें पाए जाने वाले गुण पौधों को बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं। यह अपने होम गार्डन की मिट्टी को आवश्यक पोषण देने का शानदार तरीका है।

     3.बोनमील फर्टिलाइजर

बोनमील पाउडर पौधों की ग्रोथ के लिए बेहतर फर्टिलाइजर है। यह जानवरों की हड्डियों से बना होता है जो कि फूलों और फलों वाले पौधों के विकास के लिए उपयोगी है। इसमें काफी अधिक मात्रा में फॉस्फोरस, कैल्शियम और प्रोटीन होता है।

4.आर्गेनिक प्लांट ग्रोथ प्रमोटर फर्टिलाइजर

आर्गेनिक प्लांट ग्रोथ प्रमोटर खाद का उपयोग करके आप अपने होम गार्डन को तेजी से हरा-भरा कर सकते हैं। यह एक जैविक खाद पदार्थ हैं जो पौधों के विकास के लिए उपयोगी है। इससे पौधों में पोषण तत्व, ऊर्जा, और विभिन्न योगिकों की पूर्ती होती है

  5.वर्मीकुलाइट फर्टिलाइजर

वर्मीकुलाइट खाद प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला खनीज पदार्थ है जो मिट्टी को हल्का बनाए रखने में मदद करता है, जिससे पौधे अच्छे से ग्रोथ करते हैं। 

  6.रॉक फॉस्फेट फर्टिलाइजर

रॉक फॉस्फेट फर्टिलाइजर में फास्फोरस और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है यह एक जैविक उर्वरक खाद पदार्थ हैं जो पौधों की जड़ो को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। हम इसका उपयोग अपने होम गार्डन की मिट्टी में फास्फोरस पोषक तत्व की कमी को पूरा करने के लिए भी कर सकते हैं।

7. गोबर खाद 

गोबर खाद गाय के गोबर से प्राप्त होने वाली खाद है। यह पूरी तरह से आर्गेनिक होती है और पौधों के लिए सबसे अच्छी खाद मानी जाती है, साथ ही मिट्टी को फर्टाइल बनाने में भी मदद करती है।

एप्सम साल्ट में मौजूद मैग्नीशियम, पौधों को हरा- भरा बनाने में मदद करता है। इससे फूलों की संख्या और पत्तियों में क्लोरोफिल उत्पादन की मात्रा बढ़ाई जा सकती है। इसका सबसे ज्यादा उपयोग टमाटर, गुलाब और मिर्च के पौधों में किया जाता है।

8. एप्सम सॉल्ट

एनपीके एक केमिकल फर्टिलाइजर है जिसमें पौधों के लिए सबसे जरूरी तत्व नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम आदि का मिश्रण होता है जो अपनी अलग-अलग भूमिका निभाते हैं। यह फर्टिलाइजर पौधों की ग्रोथ के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

      9. एनपीके फर्टिलाइजर

मस्टर्ड अर्थात सरसों के बीज से तेल निकालने के बाद ठोस अवशेष मस्टर्ड केक कहलाता है। इसका उपयोग फर्टिलाइजर बनाने के लिए किया जाता है। सरसों का पाउडर NPK ( नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटैशियम) का एक नेचुरल सोर्स होता है।

10. मस्टर्ड केक फर्टिलाइजर