फूलों से भर जायेगा गेंदे का पौधा डालें बस यह 100 % आर्गेनिक खाद! 

www.organicbazar.net

भारत के अधिकांश घरों में गेंदे के पौधे लगे हुए देखे जा सकते हैं।

गेंदा एक ऐसा पौधा है जिसके खूबसूरत रंगो के चलते इस के फूल को लगभग सभी पसंद करते हैं।

लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम पौधा तो लगाते हैं लेकिन फूल नहीं खिलते।

आपके पौधे के साथ भी ऐसा होता है तो आज हम आपको गेंदे के लिए एक जादुई खाद के बारे में बताएंगे।

1

सबसे पहले करें ये काम:

गेंदे के पौधे में उर्वरक डालने से पहले आस-पास के खरपतवार हटा दें और मिट्टी को थोड़ा ढीला कर लें।

2

गेंद के लिए बेस्ट फर्टिलाइजर?

गेंदे के पौधे से ढेर सारे फूल पाने के लिए आपको सरसों की खली या मस्टर्ड केक का उपयोग करना चाहिए।

3

इस्तेमाल कैसे करें सरसो खली:

सरसों की खली को 1 दिन तक पानी में भिगोकर रखें और फिर इसे मसलकर हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल करें।

4

दूसरा सर्वोत्तम खाद;

यदि आपके आसपास सरसों की खली उपलब्ध नहीं है तो वर्मीकम्पोस्ट और गोबर की खाद भी गेंदे के लिए बेस्ट है।

5

कैसे उपयोग करें:

गोबर खाद और वर्मीकम्पोस्ट को अच्छे से मिलाकर पौधे की मिट्टी में डालें.