पेड़-पौधों के लिए छाछ से बनाएं जैविक लिक्विड फर्टिलाइजर: जानें पूरी प्रोसेस!

www.organicbazar.net

पेड़-पौधों के लिए सही उर्वरक का चयन करना उनकी सेहत और वृद्धि के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अगर आप एक सस्ता, प्रभावी और जैविक उर्वरक खोज रहे हैं, तो छाछ से तैयार लिक्विड फर्टिलाइजर एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

 आज इस वेब स्टोरी में, हम आपको छाछ से लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने की आसान प्रक्रिया के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं। 

छाछ में पौधों के लिए आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जैसे कैल्शियम, फॉस्फोरस, और पोटैशियम, जो उनकी वृद्धि में मदद करते हैं। यह एक सस्ता और प्रभावी जैविक उर्वरक है।

छाछ क्यों है फायदेमंद?

सबसे पहले आपको 1 लीटर छाछ, 10 लीटर पानी, एक बड़ा कंटेनर, पानी का स्प्रेअर या बोतल या पानी का कैन जैसी सामग्री की आवश्यकता होगी।

सामग्री की आवश्यकता

घर पर ताजा छाछ तैयार करें या बाजार से खरीदें। छाछ में कोई अतिरिक्त नमक या मसाला नहीं होना चाहिए।

छाछ तैयार करें

एक बड़े कंटेनर में 1 लीटर छाछ को 10 लीटर पानी में मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिलाएं ताकि छाछ पूरी तरह से घुल जाए।

पानी में मिलाएं

मिश्रण को 24-48 घंटे के लिए ढक कर रख दें। यह समय फर्मेंटेशन के लिए आवश्यक है, जिससे पोषक तत्व और प्रभावी हो जाते हैं।

मिश्रण को रखें

 छानें और तैयार करें

मिश्रण को छान लें ताकि कोई ठोस अवशेष न रहे। अब आपका लिक्विड फर्टिलाइजर उपयोग के लिए तैयार है।

पानी के स्प्रेयर या बोतल में इस लिक्विड फर्टिलाइजर को भरें। पौधों की जड़ों के पास मिट्टी में या पत्तियों पर हल्का छिड़काव करें। इससे पौधों की जड़ों को आवश्यक पोषक तत्व मिलेंगे, जिससे उनकी वृद्धि और स्वास्थ्य में सुधार होगा। 

पौधों पर छिड़काव करें

छाछ का फर्टिलाइजर हमेशा सुबह या शाम के समय छिड़कें। फर्टिलाइजर को सीधे धूप में स्टोर न करें। नियमित रूप से छाछ का फर्टिलाइजर उपयोग करने से पौधे हरे-भरे और स्वस्थ रहेंगे

अतिरिक्त टिप्स