www.organicbazar.net
करी पत्ता का पौधा बार बार सूख जाता है तो क्या करें: यदि आप एक गार्डनर हैं तो आपने अपने होम गार्डन में करी पत्ता का पौधा अवश्य लगाया होगा।
अपने करी पत्ता को सूखने से बचाने के लिए आप कई तरह के उपाय भी अवश्य करते होंगे ताकि पौधा हरा-भरा बना रहे।
लेकिन कुछ लोगो का यह प्रश्न होता है कि अगर देखभाल करने के बाद भी आपका करी पत्ता का पौधा बार बार सूख जाता है तो क्या करें? जिससे पौधे को सूखने से बचाया जा सके।
सर्दियों की शुरुआत से करी पत्ते का डोरमेंसी पीरियड चलता है.ऐसे समय पर अधिक फ़र्टिलाइज़र का यूज़ करने से बचे।
करी पत्ते एक सन लविंग प्लांट है इसलिए आप इसके गमले को फुल सनलाइट वाली जगह पर रखें।
करी पत्तों को हमेशा ऊपर की ओर से तोड़ने की बजाय नीचे की पत्तियों को तोड़ें।
करी पत्ते की अच्छी ग्रोथ के लिए जरुरी है की पौधा लगाते समय आप मिट्टी में गोबर खाद या वर्मीकम्पोस्ट जरूर मिलाएं।
करी पत्ते को हरा-भरा बनाए रखने के लिए समय-समय पर इसकी छंटाई करना जरूरी है।
अगर करी पत्ते में कीड़े लग गए हैं तो तुरंत उपचार के लिए पौधे पर नीम के तेल का छिड़काव करें।