पालक ठंडे मौसम में उगाई जाने वाली हरी सब्जी है जिसे पूरे वर्ष उगाया जा सकता है। इसमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होतें हैं।
मूली तेजी से बढ़ने वाली सब्जी है जिसे जल्दी लगाया और काटा जा सकता है। किसी भी मौसम में आप मूली के व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं।
गाजर जड़ वाली सब्जी हैं जिसे आसानी से पूरे साल उगाया जा सकता है।
चुकंदर ठंडे मौसम की जड़ वाली सब्जी है जिसे पूरे वर्ष में उगाया जा सकता है और जूस का आनंद लिया जा सकता है।
हरा प्याज साल भर गमलों या बगीचों में उगाया जा सकता है। बारिक काट कर आप किसी भी व्यंजन में डालकर इसका स्वाद ले सकते हैं।
मटर ठंडे मौसम की स्वादिष्ट सब्जी है जिसे बच्चे हों या बूढ़े बेहद शौक से खाते हैं। इसे किसी भी मौसम में उगाया जा सकता है या स्टोर करके भी रखा जा सकता है।
लहसुन को अब किसी भी मौसम में उगाना बेहद आसान है। जिसे पतझड़ और वसंत के मौसम में भी लगाया जा सकता है।
पत्तागोभी ठंडे मौसम की सब्जी है जिसे वसंत और पतझड़ में भी आसानी से उगाया जा सकता है।
ब्रोकोली ठंडे मौसम की सब्जी है जिसे वसंत और पतझड़ दोनों में उगाया जा सकता है। इसे लोग फूलगोभी से ज्यादा पसंद करते हैं।
फूलगोभी ठंडे मौसम की सब्जी है, जिसे वसंत और पतझड़ दोनों मौसम में भी उगाया जा सकता है।