10 ऐसे फल जिन्हें आप घर पर गमलो में उगा सकते हैं 

1.नींबू (Lemon):

नींबू घर के गमलो मे आसानी से उगाया जा सकता है। इसकी खुशबू आपके आंगन को महका देती और यह स्वास्थ्य के लिए काफी फ़ायदेमंद भी होता है।

2.आम (Mango)

आम को फलो का राजा कहा जाता है। इसे आप गमलो मे भी उगा सकते हैं, लेकिन इसके लिए बड़ा कंटेनर चाहिए होता है। इसकी अच्छी ग्रोथ के लिए प्राकृतिक खाद बेहद फायदेमंद है।

3.चीकू (Sapodilla)

चीकू एक मीठा फल है जो घर पर गमलो में भी उगाया जा सकता है। इसकी वृद्धि के लिए प्राकृतिक खाद व उर्वरको की आवश्कता होती है।

4.जामुन (Java Plum):

जामुन एक बेहद स्वादिष्ट फल है जो घर के गमलो में उगाया जा सकता है। जामुन के लिए अच्छी जलनिकासी वाली मिट्टी जरुरी होती है और इसे जरूरत के हिसाब से ही पानी देना चाहिए।

5. अनार (Pomegranate):

अनार एक पौष्टिक फल है जिसे घर पर गमले में भी उगा सकते है। इसे लगाने के लिए बड़ा कंटेनर या ग्रो बैग चाहिए होता है। इसे अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी में उगाना चाहिए और नियमित रूप से पानी देना चाहिए।

6.केला (Banana):

केले के पेड़ को गमलो मे भी उगाया जा सकता है। इसके लिए अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी जरुरी होती हैं। केले के पेड़ अच्छी तरह से उगने के लिए समय-समय आर्गेनिक खाद और अच्छी मात्रा में पानी देना चाहिए।

7.अमरूद (Guava):

अमरूद एक स्वादिष्ट फल है जो गमलो या ग्रो बैग में भी उगाया जा सकता है। प्राकृतिक खाद इसमे बेहद फायेदेमंद होती है और इसे ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है।

8.नाशपति (Pear):

नाशपति एक मीठा और स्वादिष्ट फल है जो घर के छोटे गमलो में आसानी से उगाया जा सकता है और प्राकृतिक खाद इसकी वृद्धि के लिए उपयोग की जा सकती है।

9.तरबूज़ (Watermelon):

तरबूज गर्मी में खाया जाने वाला फल है जिसे घर में आसानी से उगाया जा सकता है इसकी वृद्धि के लिए प्राकृतिक खाद का इस्तेमाल भी किया जा सकता है ।

10.स्ट्रॉबेरी (Strawberry):

स्ट्रॉबेरी एक पसंदीदा फल है जो घर के छोटे गमलो में आसानी से उगाया जा सकता है स्ट्रॉबेरी के पेड़ को कम धूप कि जरुरत होती है ।