सर्दियों में बेहद आसान है घर के गमले में ब्रोकली उगाना!

www.organicbazar.net

आमतौर पर हर मौसम में अलग-अलग तरह की सब्जियां उगायी जाती हैं।

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही कई तरह की हरी पत्तेदार सब्जियों का उत्पादन शुरू हो जाता है।

ब्रोकली, गोभी प्रजाति की एक ऐसी ही सब्जी है, जिसे किचन गार्डन या घर पर बहुत आसानी से उगाया जा सकता है।

ब्रोकोली उगाने समय:

ब्रोकोली ठंडे मौसम की सब्जी है। इसे आमतौर पर सितंबर से नवंबर के बीच उगाया जाता है।

1

उच्चतम तापमान:

ब्रोकली उगाने के लिए 18 से 22°C या 65 से 70°F के बीच का तापमान बेहतर माना जाता है।

2

ब्रोकली के लिए मिट्टी:

गमले में ब्रोकली उगाने के लिए अच्छी गुणवत्ता की मिट्टी का इस्तेमाल करना चाहिए।

3

गमले का साइज:

ब्रोकोली का पौधा उगाने के लिए आपको 12 x 12 इंच (चौड़ाई x ऊंचाई) वाले गमले या ग्रो बैग की जरुरत होगी।

4

सनलाइट: 

गोभी के अन्य पौधों की तरह ब्रोकली को भी विकसित होने के लिए 5 से 6 घंटे धूप की जरूरत होती है।

5

उर्वरक:

ब्रोकली तेजी से बढ़ने वाला पौधा है, इसलिए इसे हर महीने चाय की खाद, बोनमील, नीम केक या सरसों खली दे सकते है.

6

पानी:

अन्य सब्जियों की तरह ब्रोकली को भी बढ़ने के लिए पर्याप्त पानी की जरूरत होती है।

7

कीटों से बचाव:

ब्रोकली पर एफिड्स और स्लग हमला कर सकते हैं पौधे को सुरक्षित रखने के लिए आप नीम तेल या एप्सम साल्ट यूज़ करें।

8