मच्छरों को भगाने के लिए अब  All Out नहीं बस घर में रखें ये पांच पौधे!

www.organicbazar.net

सर्दी का मौसम आ गया है और भिनभिनाते मच्छर भी हमारा पीछा नहीं छोड़ रहे हैं।

मच्छरों से खुद को बचाने के लिए हम सभी अलग-अलग तरह की अगरबत्ती और ऑल आउट का इस्तेमाल करते हैं।

लेकिन इनसे निकलने वाला धुआं हमारी सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है।

ऐसे में आप खुद को मच्छरों से बचाने के लिए प्राकृतिक पौधों की मदद ले सकते हैं।

इन पौधों को अपने घर के आसपास लगाकर आप बच्चों और बुजुर्गों को मच्छरों से दूर रख सकते हैं।

लैवेंडर का पौधा:

लैवेंडर के फूलों से आने वाली मनमोहक खुशबू मच्छर से छुटकारा पाने में आपकी काफी मदद कर सकती है।

1

लेमन ग्रास का पौधा:

लेमन ग्रास बहुत ही तीखी सुगंध वाला पौधा है। आप इसे बालकनी में लगाएं जहां सूरज की रोशनी कम आती हो।

2

गेंदे का पौधा:

जिन जगहों पर गेंदे के पौधे लगे होते हैं वहां से मच्छर हमेशा दूर रहते हैं। इसमें पाइरेथ्रम नामक तत्व होता है जो मच्छरों को पसंद नहीं है।

3

रोजमेरी का पौधा:

रोजमेरी एक बहुत ही बेहतरीन हर्ब है जिसकी महक से मच्छर दूर भाग जाते हैं।

4

पुदीने का पौधा:

पुदीने का पौधा धूप वाली जगह पर लगाएं। इसकी महक ना सिर्फ मच्छरों को बल्कि मक्खियों को भी दूर रखती है।

5