पसंद हैं सफेद फूल, तो गार्डन में इन 10 पौधों को जरूर लगाएं!

www.organicbazar.net

by samiksha tiwari

मानसून शुरू हो चुका है और गार्डन में नए पौधे लगाने का यह सबसे अच्छा समय होता है।

अगर आपको भी सफेद रंग के फूल पसंद हैं तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन विकल्प लेकर आए हैं।

कम रखरखाव वाले इन फूलों के पौधों को लगाकर आप अपने गार्डन या बालकनी की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।

अगर आप ऐसे पौधे की तलाश में हैं जिसे लगाने के बाद आपको कुछ न करना पड़े तो एलिसम आपके गार्डन के लिए बेस्ट है।

एलिसम 

एंटिरहिनम, जिसे आमतौर पर स्नैपड्रैगन भी कहा जाता है आप इसे गमलो या ग्रो बैग में लगा सकते है।

एंटिरहिनम

एस्टर बारहमासी फूल हैं जो सफेद सहित कई रंगों में खिलते हैं, और यह दिखने में डेज़ी जैसी लगते हैं।

एस्टर 

डायन्थस के फूलों को आप किसी भी मौसम में आसानी से उगा सकते हैं, ये देखने में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं।

डायनथस

डेज़ी के फूलों में कई पंखुड़ियाँ होती हैं। आमतौर पर ये फूल कई रंगों के होते हैं, आप इसे बीज से उगा सकते हैं।

डेजी

पेटुनिया एक वार्षिक फूल वाला पौधा है , जिसे आप हैंगिंग बास्केट, कंटेनर और गार्डन बॉर्डर प्लांट के लिए लगा सकते हैं।

पिटूनिया

सफेद विंका एक खूबसूरत सदाबहार फूल है, जिसकी देखभाल भी आसान होती है और यह फूल पूरे वर्ष खिलता रहता है।

सफेद विंका

गुलदाउदी भारतीय बगीचों के प्रसिद्ध फूलों में से एक है। यह फूल पूरे वर्ष खिलता है।

गुलदाउदी

आमतौर पर फ्लॉक्स फूल कई रंगों में खिलते हैं, लेकिन सफेद फ्लॉक्स गार्डन में शुद्धता और ताजगी को जोड़ते हैं इन्हे आप जरूर लगाएं।

फ़्लॉक्स

कैलेंडुला, जिसे पॉट मैरीगोल्ड भी कहा जाता है, आप इन्हे कंटेनरों में वार्षिक फूल के रूप में उगा सकते है।

कैलेंडुला

OrganicBazar.Net

गार्डन में बोन मील फ़र्टिलाइज़र इस्तेमाल करने का तरीका व फायदे जाने!