घर की बची हुई छाछ का पौधों 

 पर ऐसे करें इस्तेमाल! 

www.organicbazar.net

by samiksha tiwari

भारत हमेशा से दूध, दही और मक्खन का देश रहा है, जिसका सेवन करने से हमारे शरीर को कई स्वस्थ लाभ मिलते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही से बनी छाछ भी हमारे पौधों के लिए किसी वरदान से कम नहीं।

आज हम आपको छाछ के इस्तेमाल का तरीका और पौधों पर इसके फायदों के बारे में बताएंगे, जिससे आपका गार्डन हमेशा लहलहाता रहेगा।

गार्डन में छाछ का उपयोग करना बहुत ही आसान है बस आपको एक भाग छाछ में  पांच भाग पानी मिलाना है। 

 छाछ को उपयोग करने का तरीका:

अब आपका जादुई घोल तैयार है, जिसे आपको हर दो हफ्ते में एक बार अपने पौधों की पत्तियों और जड़ों के आसपास डालना है।

छाछ में कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम और अन्य खनिज होते हैं जो पौधों को जड़ों से पत्तियों तक पोषण देते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर: 

मिट्टी में छाछ का उपयोग करने से पौधे बहुत जल्दी फल और फूल देने लगते हैं और उनका विकास तेजी से होता है।

सुपरचार्जिंग ग्रोथ;

छाछ में मौजूद लाभकारी बैक्टीरिया पौधों को रोगजनकों से लड़ने व बीमारियों और कीटों के खतरों से बचाने में मदद करते हैं।

पौधों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना;

छाछ के उपयोग से मिट्टी पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से एब्सॉर्ब करती है, जिससे पौधे के विकास में बाधा नहीं आती है।

पोषक तत्व अवशोषण में मदद;

कोई भी प्राकृतिक तरीका आपको तुरंत परिणाम नहीं देता है, इसलिए धैर्य रखें और एक महीने तक छाछ का उपयोग करें, निश्चित रूप से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

धैर्य रखें;

तुलसी के साथ घर में 

 जरूर लगाएं ये पौधे !

OrganicBazar.Net